---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдкрдВрдЬрд╛рдм рдХреЗ рд╕реАрдПрдо рднрдЧрд╡рдВрдд рдорд╛рди рдХреЗ рдШрд░ EC рдХреА рд░реЗрдб, рдХрдкреВрд░рдерд▓рд╛ рд╣рд╛рдЙрд╕ рдореЗрдВ рдкреИрд╕реЗ рдмрд╛рдВрдЯреЗ рдЬрд╛рдиреЗ рдХреА рд╢рд┐рдХрд╛рдпрдд

Punjab CM Bhagwant Mann House EC Raid : рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдореЗрдВ рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдХреЛ рд▓реЗрдХрд░ рд╕рд┐рдпрд╛рд╕рдд рддреЗрдЬ рд╣реИред рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐рдХ рджрд▓реЛрдВ рдиреЗ рдЗрд╕ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдореЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдкреВрд░реА рддрд╛рдХрдд рдЭреЛрдВрдХ рджреА рд╣реИред рдЗрд╕ рдмреАрдЪ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдЖрдпреЛрдЧ рдиреЗ рдкрдВрдЬрд╛рдм рд╕реАрдПрдо рдХреЗ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╣рд╛рдЙрд╕ рдореЗрдВ рдЫрд╛рдкрд╛ рдорд╛рд░рд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Punjab CM Bhagwant Mann House EC Raid (अमित पाण्डेय/विनय सिंह, नई दिल्ली) : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव आयोग (EC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पर रेड मारी। आईडी की टीम दिल्ली स्थित पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्टार प्रचार बनाया है। इसी क्रम में वे दिल्ली में जनसभा और रैली कर रहे हैं। सीएम आतिशी के साथ सीएम मान गुरुवार को अमृतपुरी गढ़ी पहुंचे और वहां रैली कर रहे हैं। इस रैली के बीच भगवंत मान को एक फोन आया।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : यमुना में जहर मिलाने वाले बयान पर EC ने केजरीवाल को भेजा नोटिस

कपूरथला हाउस में रेड

---विज्ञापन---

रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने फोन पर किससे बात की, ये तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें फोन के जरिए पंजाब सीएम हाउस के घर पर रेड पड़ने की सूचना मिली। चुनाव आयोग ने दिल्ली में स्थित कपूरथला हाउस में छापेमारी की। यह पंजाब सीएम भगवंत मान का हाउस है। EC की टीम सीएम हाउस की तलाशी ले रही है।

सीएम आतिशी ने किया दावा

---विज्ञापन---

इसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस सीएम भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने के लिए पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने रेड से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि टीम अधिकारियों के सहयोग के लिए गई है।

कपूरथला हाउस में पैसे बांटे जाने की शिकायत

---विज्ञापन---

चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कपूरथला हाउस में पैसे बांटे जाने की शिकायत मिली थी, उसी की जांच करने के लिए आए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को पंजाब सीएम हाउस के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

यह भी पढे़ं : 400-500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए माफ, केजरीवाल बोले-कर्ज माफी पर बने कानून

---विज्ञापन---

जानें क्या बोले चुनाव आयोग के अधिकारी?

रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने बताया कि cVIGIL ऐप पैसे बांटे जाने की शिकायत मिली थी। फ्लाइंग स्क्वायड टीम यहां आई थी, जिसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वे परिसर में प्रवेश करने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। उनकी टीम एक कैमरापर्सन के साथ अंदर जाने की इजाजत मांग रही है।

---विज्ञापन---

EC की रेड पर क्या बोले सीएम मान?

---विज्ञापन---

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है, जोकि बहुत ही निंदनीय है।

चुनाव आयोग की रेड पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

---विज्ञापन---

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि BJP की खुली गुंडागर्दी देखिए। बीजेपी के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियां, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देखकर भी अंधे बने बैठे हैं। कानून BJP के लिए मजाक बन चुका है। वहीं, दूसरी तरफ बिना किसी सबूत के पंजाब के CM के घर में घुसकर रेड कर रहे हैं। ये गुंडागर्दी नहीं तो क्या है? BJP ने सरकारी सिस्टम को अपनी जागीर बना लिया है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। पंजाब के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री का अपमान किया गया, हर पंजाबी का अपमान किया गया है। अब जनता चुप नहीं बैठेगी।

First published on: Jan 30, 2025 04:52 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola