यमुना में जहर मिलाने वाले बयान पर EC ने केजरीवाल को भेजा नोटिस, कल रात 8 बजे तक मांगे जवाब

Arvind Kejriwal Notice : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच यमुना के पानी को जहरीला करने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

Arvind kejriwal

Arvind Kejriwal Notice : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस चुनाव में यमुना का मुद्दा छाया हुआ है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और अपनी-अपनी बात रखी। इसके बाद चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मंगलवार देर रात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा। EC ने बुधवार रात 8 बजे तक उनसे यमुना में जहर मिलाने के आरोपों में सबूत मांगे। दिल्ली जल बोर्ड ने कहां पानी रोका? केजरीवाल यह बताएं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर राज्यों के बीच वैमनस्यता पैदा करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन

केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर क्या लगाया था आरोप?

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हरियाणा की सैनी सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में यमुना का पानी आता है, जिसे सैनी सरकार ने जहरीला कर दिया, लेकिन दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली में जहरीला पानी को आने से रोक दिया। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे साफ भी नहीं किया जा सकता है। इसके चलते दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में जल संकट हुआ।

विज्ञापन

AAP-BJP ने ECI से की मुलाकात

अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो गया। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद आप के प्रतिनिधिमंडल ने ECI से मुलाकात कर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया। फिर बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग के साथ मीटिंग की और अरविंद केजरीवाल के भाषण की वीडियो क्लिप दी। साथ ही भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ