Delhi Wrestlers Protest: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा के बयान से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को धक्का लगा है। गुरुवार की शाम पहलवान साक्षी मलिक मीडिया के सामने आईं। उनकी आंखों में आंसू थे, जो रुक नहीं रहे थे। उन्होंने कहा कि पीटी उषा ने जो कुछ कहा, उसे सुनकर दुख हुआ है। वे खुद एक महिला हैं और बावजूद इसके महिला खिलाड़ियों की नहीं सुन रही हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता तो भी चुप रहतीं?
साक्षी मलिक ने कहा कि हम बचपन से उनको फॉलो करते आए हैं। उनसे प्रेरित भी हुए हैं कि उन्होंने देश के लिए इतना अच्छा किया है। हमने कहां अनुशासनहीनता कर दी? हम तो शांति से यहां बैठे हैं। अगर हमारी सुनवाई हो जाती तो हम यहां बैठते भी नहीं। 3 महीने इंतजार करने के बाद हम यहां बैठे हैं।
यह भी पढ़ें: खेल के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के धरने पर दिया बड़ा बयान
विनेश फोगाट का आरोप- उषा ने नहीं उठाया फोन
वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि अगर हम सड़क पर बैठे हैं तो हमारी कुछ मजबूरी रही होगी। चाहे खेल मंत्रालय है या IOA किसी ने हमारी नहीं सुनी तब हम जनता के सामने आए हैं कि हमारी कोई नहीं सुन रहा है। पीटी उषा को हम खुद आइकन मानते थे। मैंने उनको फोन भी किया था कि मैं अपना दर्द साझा कर सकूं पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। हम तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं।
पीटी उषा ने कहा- खिलाड़ियों ने की अनुशासनहीनता
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को अनुशासनहीन करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि पहलवानों का सड़क पर प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है। अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए था, हमसे बात करनी चाहिए थी। हमारे पास आने की बजाय वे सड़क पर उतर गए हैं, ये खेल के लिए अच्छा नहीं है।
पीटी उषा ने कहा कि पहलवानों को कम से कम समिति की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने जो भी किया है, वह खेल और देश के लिए अच्छा नहीं है। यह एक नकरात्मक दृष्टिकोण है।
और पढ़िए – Anand Mohan Released: आनंद मोहन की रिहाई पर बिफरीं IAS अफसर की पत्नी, राष्ट्रपति और पीएम से की हस्तक्षेप की अपील
पहलवानों ने पीटी उषा को लिखा था लेटर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया समेत कई पहलवानों ने 23 अप्रैल से फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि सात महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। पहलवानों ने ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी लिखा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
14 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
15 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines