प्रिया कपूर के 1900 करोड़ के दावों से करिश्मा के बच्चों का इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा सवाल

Sunjay Kapur Property Controversy: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा के बाद आज प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में जानकारी दी कि करिश्मा के दोनों बच्चों को 1900 करोड़ रुपये दिए हैं, अब उन्हें क्या चाहिए। वहीं, करिश्मा के बच्चों ने प्रिया कपूर के 1900 करोड़ रुपये के दावों का खंडन किया है। मामला, संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपटी से जुड़ा है।

Karisma Kapoor, Samaira, Sunjay Kapur

संजय कपूर की प्रॉपर्टी में बच्चों के हिस्सा मांगने पर करिश्मा कपूर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। (Photo Credit- X)

Sunjay Kapur Property Controversy: संजय कपूर की तीन महीने पहले लंदन में अचानक हुई मौत के बाद से उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद इतना बढ़ चुका है कि करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के बाद अब प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा। प्रिया कपूर ने आज हाई कोर्ट में जानकारी दी है कि संजय कपूर की एक्स वाइफ के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से 1,900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। वहीं, सूत्र बताते हैं कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने 1900 करोड़ रुपये देने के प्रिया कपूर के दावों को गलत बताया। जानें क्या बोले कियान और समायरा?

विज्ञापन

प्रिया कपूर के दावों में कोई सच्चाई नहीं

सूत्र बताते हैं कि प्रिया कपूर के दावे गलत हैं। संजय कपूर की कंपनी का कंट्रोल आरके परिवार के ट्रस्ट में प्रिया कपूर के पास है और करिश्मा कपूर के बच्चों के पास उसका एक्सेस तक नहीं है। प्रिया सचदेव कपूर के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि तथाकथित वसीयत पंजीकृत नहीं है। इससे पहले करिश्मा कपूर के बच्चों ने भी पिता संजय कपूर की मौत के सात सप्ताह बाद बाहर आई वसीयत को फर्जी करार दिया था, क्योंकि उन्हें पहले यही बताया गया था कि ऐसी कोई वसीयत नहीं है।

विज्ञापन

कोर्ट ने प्रिया कपूर से भी पूछे सवाल

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर से भी सवाल पूछे तथा संजय कपूर की संपत्ति का खुलासा करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट की जज ज्योति सिंह ने प्रिया कपूर से सीधे सवाल किया कि वसीयत बच्चों के साथ साझा क्यों नहीं की गई। कोर्ट ने आदेश दिया कि 12 जून 2025 तक ही संजय कपूर की सारी प्रॉपटी की डिटेल कोर्ट से साझा की जाए। इसी बीच कोर्ट को यह भी जानकारी मिली कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने वसीयत के बारे में पूछने के लिए 15 से ज्यादा मेल भेजे थे, जिसपर कोई रिप्लाई नहीं मिला।

विज्ञापन

संजय कपूर की वसीयत पर इसलिए उठे सवाल

संजय कपूर के अचानक निधन से 11 हफ़्ते पहले लिखी गई इस वसीयत में कथित तौर पर उनकी पूरी निजी संपत्ति उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर के नाम कर दी गई है, जिसमें उनके बच्चों को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही, कथित तौर पर बच्चों को अभी तक वसीयत की एक प्रति नहीं दी गई है, न ही उनके पिता की निजी संपत्ति के बारे में कोई स्पष्टता है। बीते दिन समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में सौतेली मां प्रिया पर वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में सुनवाई 2 हफ्ते बाद होगी।

क्या चाहते हैं करिश्मा कपूर के बच्चे

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अदालत से आग्रह किया है कि प्रिया कपूर को शपथ लेकर ये स्पष्ट करने का आदेश दिया जाए कि पिता की मौत के समय उनकी संपत्ति की असली स्थिति क्या थी और बाद में उस पर उन्होंने क्या कदम उठाए। याचिका में ये भी कहा गया है कि जिस रहस्यमयी तरीके से ये वसीयत अचानक सामने आई और बार-बार इनकार करने के बाद पेश की गई, वो इसकी असलियत पर गहरा संदेह खड़ा करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ