दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पंकज नय्यर पर गोली चलाने के आरोपी गौरव शर्मा को पहले गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद उसके साथी सुनील शर्मा और उसके सौतेले बेटे सिद्धार्थ को भी पकड़ लिया गया है. पंकज की गोली लगने से मौत हो गई थी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले की गंभीरता को देखते हुए, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस की तीन खास टीमें बनाई गईं. इनमें PS प्रीत विहार का लोकल स्टाफ, स्पेशल स्टाफ और एंटी स्नैचिंग एंड बर्गलरी सेल (ASB), ईस्ट डिस्ट्रिक्ट शामिल थे.
यह भी पढ़ें;अलर्ट! दिल्ली में 2 दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, देखें जल बोर्ड की पूरी लिस्ट
सभी टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने का काम सौंपा गया था. गहन CCTV एनालिसिस, टेक्निकल सर्विलांस और बड़े पैमाने पर फील्ड में पूछताछ की गई. घटनास्थल और उसके आसपास लगे कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई और लोकल इंटेलिजेंस को एक्टिव रूप से डेवलप किया गया. लगातार टेक्निकल एनालिसिस, CCTV सबूत और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, संदिग्धों की पहचान की गई.
यह भी पढ़ें;दिल्ली में कब से शुरू होगी जनगणना और कौन-कौन से पूछे जाएंगे सवाल? पूरा शेड्यूल आया
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 hr agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
15 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
17 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
20 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
20 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
23 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines