हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रवेश वर्मा का बड़ा ऐलान- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलेगी बीजेपी

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब कुछ ही घंटे बचे हैं। आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने बड़ी घोषणा की।

विज्ञापन
Pravesh Verma

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चला। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल जाएगा।

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है। 8 फरवरी के बाद में जो एनडीएमसी (New Delhi Municipal Council) की पहली काउंसिल की बैठक होगी, जिसमें दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के नाम को बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को पहले एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में ही पास करेंगे।

यह भी पढ़ें : ‘वोटिंग से पहले ही बिखर रहे हैं झाड़ू के तिनके’, दिल्ली में पीएम मोदी का AAP पर हमला

विज्ञापन

NDMC की पहली बैठक में बदला जाएगा नाम

प्रवेश वर्मा ने यह साफ कर दिया कि एनडीएमसी की पहली बैठक में तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदल दिया जाएगा और इसका नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम रखा जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी है। हर पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी कर रही BJP’, अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा आरोप

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा

विज्ञापन

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर दांव लगाया है। अब ये जनता को फैसला करना है कि वह किसी अपना विधायक चुनेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola