'दिल्ली चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी कर रही BJP', अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए कम समय बचा है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और तेज कर दिया है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सिर्फ दो बचे हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां और सक्रिय हो गईं। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली चुनाव में बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है, गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर पुलिस बीजेपी के गुंडों का साथ दे रही है। दिल्ली ने आज तक ऐसा गुंडागर्दी वाला चुनाव नहीं देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा और अमित शाह बुरी तरह बौखलाए गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है और इस आंधी में बीजेपी बुरी तरह से हार रही है।

अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा आरोप

उन्होंने आगे कहा कि अपनी हार सामने देख अमित शाह और बीजेपी बौखला गए हैं और इन्होंने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं कि बीजेपी के गुंडों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली अमित शाह की गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट होगी और अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस गुंडागर्दी के खिलाफ हैशटैग AmitShahKiGundaGardi शुरू किया गया है। लोग बीजेपी, दिल्ली पुलिस और प्रशासन की प्रताड़ना के खिलाफ इस हैसटैग पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीजिए और अपने या अपने किसी जानने वाले के साथ हुई घटना के बारे में बताएं।

गुंडागर्डी का वीडियो बनाकर करें पोस्ट : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वे दिल्ली में कहीं भी गुंडागर्दी होते हुए देखें, उसका Video बना लें, लेकिन इस दौरान खुद को सुरक्षित रखें। फिर उस वीडियो को हैशटैग AmitShahKiGundaGardi के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें।

आप ने वीडियो किया शेयर

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि दिल्ली के कोने-कोने में अमित शाह के इशारे पर BJP ने गुंडागर्दी मचा रखी है। यह बीजेपी का मंडावली अध्यक्ष अजब सिंह है। आप की महिला कार्यकर्ता पर हाथ उठाता और धमकाता नजर आ रहा है। यह कोई पहली और एकमात्र घटना नहीं है। बीजेपी और उसके गुंडों ने दिल्ली में आतंक मचा रखा है, लेकिन अब दिल्ली इस गुंडई के खिलाफ 5 फरवरी को झाड़ू को वोट करेगी करेगी और इन जैसे गुंडों को सबक सिखाएगी।

आप विधायक पर बीजेपी के गुंडे का जानलेवा हमला : AAP

आप ने दूसरा वीडियो साझा कर कहा कि पूरी दिल्ली ने कल देखा है कि बीजेपी के गुंडे रिठाला से आप विधायक मोहिंदर गोयल की हत्या करने के लिए उनपर जानलेवा हमला किया। दिल्ली शरीफ लोगों की है, यहां की जनता अमित शाह की इस गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करने वाली है। आप ने दोनों वीडियो के साथ हैशटैग AmitShahKiGundaGardi को टैग किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ