Dussehra 2025: दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, इन इलाकों में जानें से बचें; पुलिस ने की एडवाइजरी जारी

Dussehra 2025 traffic restrictions in Delhi NCR: नोएडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस की सलाह है कि दशहरा मेला देखने जाने के लिए मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सड़कें बाधित रहेंगी. एयरपोर्ट और स्टेशन जाने वाले लोग घर से जल्दी निकलें, जिससे उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े.

Dussehra 2025 traffic restrictions in Delhi NCR,Best places to watch Ravana Dahan in Delhi tomorrow, Delhi NCR Dussehra traffic advisory October 2, Top Ravana Dahan events in Noida and Gurgaon 2025, Avoid these, Delhi roads during Vijayadashami celebrations, Live Ravana burning spots near Connaught Place Delhi, Dussehra festival traffic jams in CR Park and RK Puram

दशहरे में एनसीआर पर यातायात रहेगा बाधित

Dussehra Traffic Alert Know which places affected: विजयादशमी के त्योहार पर (2 अक्टूबर) दिल्ली-एनसीआर में भारी ट्रैफिक जाम की चेतावनी दी गई है. दिल्ली और नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कुछ प्रमुख मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

बता दें दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. जगह-जगह रावण का पूतला दहन होता है और मेले लगते हैं. ऐसे में सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है. खासकर लाल किला रामलीला ग्राउंड, द्वारका, नेताजी सुभाष प्लेस, सीबीडी ग्राउंड और आईपी एक्सटेंशन समेत उन प्रमुख जगहों जहां बड़ी रामलीला होती हैं उनके आसपास सड़कें ज्यादा बाधित रहती हैं.

विज्ञापन

दशहरा मेला देखने जाने के लिए मेट्रो, बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल

नोएडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस की सलाह है कि दशहरा मेला देखने जाने के लिए मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सड़कें बाधित रहेंगी. एयरपोर्ट और स्टेशन जाने वाले लोग घर से जल्दी निकलें, जिससे उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े.

नोएडा स्टेडियम के आसपास वहानों की संख्या रहेगी अधिक

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सीआर पार्क, द्वारका सेक्टर-10 डीडीए ग्राउंड, लाल किला रामलीला ग्राउंड, गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्रा पाल मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा. रामकृष्ण आश्रम मार्ग (आरके मार्ग), ट्रैफिक कंजेशन रहने की संभावना है. इसके अलावा यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कनॉट प्लेस, रोहिणी, नोएडा स्टेडियम और कालिंदी कुंज पर दशहरा के चलते यातायात रुकरुकर चलेगा

विज्ञापन

राजनीगंधा चौक से जलवायु विहार तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

दिल्ली पुलिस के अनुसार राजनीगंधा चौक से आने वाले वाहनों को जलवायु विहार होते हुए वैकल्पिक सड़कों पर मोड़ दिया जाएगा. इसी तरह रामलीला मैदान, अजमेरी गेट जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि दशहरे के दिन शाम 2 बजे से नोएडा स्टेडियम के आसपास वाहन न ले जाएं. इनके अलावा गुरुग्राम सेक्टर-15 में भी एक बड़ा इवेंट है, जिससे यातायता बाधित रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ