---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

पीएम मोदी ने दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- ‘ये कार्यकर्ताओं के सपनों का विस्तार है’

Delhi BJP Central Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार […]

---विज्ञापन---

Delhi BJP Central Office: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का उद्धाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। हम वो दल है जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘अडानी तो सिर्फ Front पर, सारा पैसा मोदीजी का लगा है…’, विधानसभा में केजरीवाल ने सुनाया BJP विधायक का किस्सा

पीएम ने सिख दंगों का किया जिक्र

पीएम ने सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 330 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

---विज्ञापन---

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

पीएम ने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं है बल्कि भाजपा भारत के सबसे फ्यूचरिस्टिक पार्टी है। हमारा भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है।

---विज्ञापन---

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

और पढ़िए – महात्मा गांधी की डिग्री का मामला: कांग्रेस विधायक ने LG मनोज सिन्हा को दिया सबूत, झूठ फैलाने का लगाया आरोप

---विज्ञापन---

बीजेपी बदलाव की प्राणशक्ति

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बीजेपी एक व्यवस्था है, एक विचार है, एक संगठन है, एक आंदोलन है। बीजेपी बदलाव की भी प्राणशक्ति है। भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जिसने पार्टी की व्यवस्था में संवैधानिक रूप से महिलाओं के लिए पद की व्यवस्था की है। भाजपा पहली ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को नए अवसर देने के लिए निरंतर तत्पर रहती है।

कुछ दलों ने भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 28, 2023 08:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola