'अडानी तो सिर्फ Front पर, सारा पैसा मोदीजी का लगा है...', विधानसभा में केजरीवाल ने सुनाया BJP विधायक का किस्सा
Edited By Bhola Sharma

Arvind Kejriwal
Edited By Bhola Sharma

Arvind Kejriwal
Adani Row: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को विधानसभा में अडानी समूह को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक भाजपा विधायक का जिक्र करते हुए किस्सा सुनाया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा विधायक ने उन्हें बताया कि अडानी तो केवल फ्रंट है, सारा पैसा तो मोदीजी का लगा है। अडानी तो केवल मोदीजी का पैसा मैनज करता है। उसे 10-20 फीसदी कमीशन मिलता है। अगर कल जेपीसी, ईडी, सीबीआई जांच हो गई तो अडानी नहीं डूबेगा, मोदीजी डूबेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि 2014 में अडानीजी की, यानी मोदी जी जायदाद 50 हजार करोड़ की थी, 7 सात बाद इनकी जायदाद हो गई साढ़े 11 लाख। इतना पैसा लेकर कहां जाआगे मोदी जी। कितना लूट लिया मोदीजी देश को?
उन्होंने कहा कि 2014 में अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें नंबर पर थे। अब दूसरे रिचेस्ट पर्सन हैं। मोस्ट रिचेस्ट बनना चाहते हैं। लेकिन कुदरत तो कुदरत है। कुदरत तो बड़ी ताकतवर है। किसे पता था कि एक दिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आएगी और 24 घंटे के अंदर सारा तहस नहस हो जाएगा।
और पढ़िए – पिछले 65 साल में जितने काम हुए थे, आठ साल में हमने उससे दोगुने करके दिखाए- अरविंद केजरीवाल
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1640699726164029441?s=20
केजरीवाल ने कहा कि 1947 से 2014 तक 67 साल में भारत सरकार ने 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। लेकिन 2014 से 2022 के बीच सात साल में 85 लाख करोड़ का कर्जा ले लिया। ये पैसा कहां गया? ये सारा पैसे मोदी की जेब में गया।
उन्होंने कहा कि जनता आप तो जीएसटी देते हो। वो पैसा जाता अडानीजी के खाते में जाता है फिर मोदीजी के खाते में जाता है। दोनों हाथों से मोदी जी लूट रहे हैं। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा, इन्होंने उतना 7 साल में लूट लिया।
केजरीवाल ने फिर पीएम मोदी को कम पढ़ा लिखा कहा। उन्होंने कहा कि मोदीजी कम पढ़े लिखे हैं। अडानी उन्हे आकर बताता है कि इस देश में चलते हैं वो कंपनी खरीद लेते हैं। दिमाग मोदीजी का पैसा मोदी जी का। मुझे ज्यादा चिंता इस बात की है कि पीएम कम पढ़े लिखे हैं।
और पढ़िए भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष से कड़ी टक्कर मिलेगी, तैयार रहें
वे कहीं भी जाते हैं या कोई विदेश से नेता आता है तो गले मिलकर फोटो खिंचा लेते हैं। फिर कहा जाता है कि अडानी को ठेका दे दो। एक और बात कि मोदीजी की तारीफ कर दो। मोदी दुनिया के लोकप्रिय लीडर हैं? इससे क्या मतलब है? अंग्रेज बड़े होशियार हैं। वे पता नहीं क्या क्या साइन कराकर ले जाते हैं। आजादी से पहले ऐसे ही अंग्रेज भी आते थे, हमारे राजा महराजा कम पढ़े लिखे होते थे। उनसे साइन करा लिया और 100 साल गुलाम बना दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: