'शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान', Poor Lady वाले बयान पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

PM Modi In Delhi Dwarka Rally : दिल्ली में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका में रैली की और कांग्रेस-आप पर निशाना साधा।

pm-modi

पीएम मोदी ने दिल्ली में एक रैली को किया संबोधित।

PM Modi In Delhi Dwarka Rally : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में विशाल जनसभा को संबोधित किया और उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में मतदान होने में अब बस 5 दिन बचे हैं। दिल्ली ने ठान लिया है कि AAP-दा वालों को भगाना है, इस बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है। भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति को Poor Thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।

विज्ञापन

शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है।

विज्ञापन

दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया : PM

उन्होंने कहा कि दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। जनता ने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया। जनता ने देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें। बीते 11 साल में AAP-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में यही AAP-दा वाले ही रहे तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी।

विज्ञापन

AAP-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया : मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि AAP-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है। AAP-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये AAP-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। अब दिल्ली को लूट और झूठ की AAP-दा से मुक्त कराना है।

विज्ञापन

गरीबों के घर के लिए भाजपा की सरकार जरूरी, दिल्ली में बोले PM मोदी

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि आप-दा सरकार ने केंद्र सरकार के बनाए हुए हजारों घर दिल्ली के गरीबों को नहीं सौंपे हैं। अपने लिए करोड़ों का शीश महल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आएगा। गरीबों के घर के लिए यहां भाजपा सरकार बननी जरूरी है। यहां की AAP-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि लोगों को पक्के घर न मिल पाएं। ये टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन… इनको बनाने के लिए AAP-दा वाले पैसा नहीं देते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ