Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अंतिम चरण में हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के आरके पुरम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने बसंत पंचमी की शुभकामना देते हुए कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।
पीएम मोदी ने कहा कि आरके पुरम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का बेहतरीन उदाहरण है। देश के विभिन्न राज्यों के लोग यहां एक साथ रहते हैं और उनमें से कई सरकारी सेवाओं में हैं और पीएम मोदी को ताकत दे रहे हैं जो काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आप-दा के लीडर्स, उसे छोड़कर जा रहे हैं, ये जान चुके हैं कि ग्राउंड पर जनता AAP-दा से कितना नाराज है।
यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी कर रही BJP’, अरविंद केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा आरोप
AAP-दा पार्टी ने 11 साल बर्बाद कर दिए : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। गरीब हो या मिडिल क्लास… हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है। जो लड़ाई-झगड़े की बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।
देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही : प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है। उन्होंने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है, यानी देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था का कद बढ़ रहा है, नागरिकों की कमाई भी बढ़ रही है।
मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है : PM
उन्होंने कहा कि पहले की स्थिति होती तो देश की ये बढ़ती हुई कमाई घोटालों में चली जाती, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार देशवासियों का एक-एक पैसा देश की भलाई, देशवासियों की भलाई के लिए लगा रही है। कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। उनकी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव के बीच AAP को एक और तगड़ा झटका, 8वें MLA ने पार्टी-विधायकी से दिया इस्तीफा
देश के विकास में मिडिल क्लास का बड़ा योगदान : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान के विकास में मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है। ये भाजपा ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
35 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
20 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines