Penalty On Air Asia: DGCA ने एयर एशिया पर ठोंका 20 लाख का जुर्माना, ट्रेनिंग हेड भी नपे, जानें वजह
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Penalty On Air Asia: विमानन नियामक नागरिक महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation यानी DGCA) ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। DGCA ने कहा, ‘एयर एशिया ने पायलटों की ट्रेनिंग में भारी चूक की है। ट्रेनिंग में पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई।’
https://twitter.com/ani_digital/status/1624330454395650048?s=20&t=2lqvBwBfq7oQeoMAAzkLJA
DGCA ने एयर एशिया के 8 जांचकर्ताओं पर भी तीन-तीन लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इसके बाद ट्रेनिंग हेड को तीन महीने के लिए उनके पद से हटा दिया है। वहीं, एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूछा गया है कि क्यों न नियमों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ एक्शन न लिया जाए? इसका लिखित जवाब मांगा गया है।
बता दें कि DGCA ने 23-25 नवंबर, 2022 के दौरान एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड का परीक्षण किया था। एयर एशिया टाटा ग्रुप के मालिकाना हक की एयरलाइन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: