Rajasthan Hindi News: जोधपुर पहुंचे बेनीवाल, बोले- राज्य का बजट अच्छा, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जताया संदेह
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Hindi News: आरएलपी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम का बजट ही लीक हो गया, 8 मिनट तक पुराना ही बजट पढ़ते रहे। हालांकि उन्होंने बजट के क्रियान्वयन को लेकर संदेह जताया।
बेनीवाल ने राज्य सरकार के बजट में सरकारी योजनाओं की तारीफ की, लेकिन उनके लागू होने पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि सीएम करीब 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में अधिकारी कैसे हैं।
वहीं केंद्र के बजट पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि बजट से लोगों को जैसी उम्मीद थी वैसा कुछ नहीं हुआ। इसलिए केंद्र के बजट को वह 10 में से केवल 2 नंबर देते हैं। उन्हांेने कहा कि राज्य से 5 मंत्री केंद्र में है उसके बावजूद एक रेल लाइन नहीं दिला पाए।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि भाजपा बिन दूल्हे की बारात है। यहां हर कोई भाजपा में सीएम बनने के सपने देख रहा है। उन्हांेने अग्निपथ योजना पर बात करते हुए कहा कि हम दिल्ली में 1 लाख लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगे। केंद्र को यह योजना वापस लेनी पड़ेगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: