दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने पर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 के तहत नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज की है. ये धारा तब लगाई जाती है, जब अपनी मर्जी से कोई किसी को चोट पहुंचाता है. NCR तब दर्ज की जाती है, जब अपराध उतना गंभीर नहीं होता. ऐसे मामले में जांच शुरू करने के लिए पुलिस को मजिस्ट्रेट की इजाजत लेनी होती है.
क्या है मामला?
ये घटना रविवार को जनकपुरी में आउटर रिंग रोड के एक हिस्से में सड़क मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान हुई. प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, वो निरीक्षण की रिकॉर्डिंग कर रहा था, तभी PWD मंत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. ये घटना उस समय हुई जब मौके पर मौजूद तिलक नगर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जरनैल सिंह ने सड़क की नई सतह की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए उसे हाथ से उखाड़ दिया और दूसरा युवक इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था. बाद में जरनैल सिंह ने दिल्ली सरकार पर घटिया गुणवत्ता का सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया.
प्रवेश वर्मा ने भी लगाए आरोप
दिल्ली के PWD मंत्री ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं तो को अपना काम करने से रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने भी आरोप लगाया कि अपने आप को पीड़ित बताने वाला व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है. वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने तिलक नगर थाने में जरनैल सिंह के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के काम में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए अलग से एक शिकायत दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, केजरीवाल बोले-गिरफ्तार करें
संबंधित खबरें
CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन
8 mins agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
1 hr agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
4 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
8 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines