BBC documentary: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए पर्चे बांटे जाने की सूचना है। जानकारी के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अर्जेंट एडवाइजरी जारी की गई है।
जानकारी के मुताबिक, JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने विवादित ‘documentary’ का पोस्टर शेयर किया है। आइशी घोष ने कहा, “इस ‘documentary’ की स्क्रीनिंग के लिए हमारे साथ जुड़ें।” मामले की जानकारी के बाद JNU ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की शांति को भंग कर सकते हैं, छात्र ऐसा कार्यक्रम ना करें।” यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि जो छात्र शेड्यूल बना चुके हैं, वे इसे तुरंत रद्द करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1617721508566269953
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में PM मोदी पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बैन के कुछ दिनों बाद हैदराबाद यूनिवर्सिटी में इसकी स्क्रीनिंग की गई। मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के बाद अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे लेकर अधिकारियों के पास एक शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि ब्रिटिश नेशनल ब्रॉडकास्टर (BBC) की डॉक्यूमेंट्री ‘India: The Modi Question’ पर शनिवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बैन कर दिया है।
मंत्रालय ने सीरीज को ब्लॉक करने के लिए यूट्यूब और ट्विटर को आदेश दिया है। बता दें कि ये आदेश IT Rules 2021 की आपात शक्तियों के तहत दिया गया है। BBC की डॉक्यूमेंट्री गुजरात में 2002 में हुई दंगों पर बेस्ड है। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को पीएम मोदी के खिलाफ प्रोपेगेंडा बताया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
57 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 hr agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
5 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
7 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines