CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए सीजेपी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की जांच में एक नया खुलासा सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स को यूज किया जा रहा था.

delhi protest cjp

कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस की जांच जारी है. वहीं, कुछ सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि CJP प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक्टिवली इस्तेमाल किया जा रहा था.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के पीछे की साजिशों की जांच की जा रही है. वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में अब तक 15 FIR दर्ज की जा चुकी है.

विज्ञापन

हिंसा में शामिल 2,500 लोगों की हुई पहचान

वहीं, पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस थाना, मंदिर मार्ग थाना, तिलक मार्ग थाना, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना और कर्तव्य पथ थाने में FIR दर्ज कराई गई है. इसके अलावा FRS, फेसियल रिकग्निशन सिस्टम और AI, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों की मदद से हिंसा में शामिल करीब 2,500 लोगों की पहचान कर ली गई है.

20 जुलाई को CJP के संसद चलो प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा मामलों में कर्तव्य पथ और नई दिल्ली के अन्य थानों में दंगा करने, सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने और हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) जैसी 13 संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

विज्ञापन

इंटरनेट बंद होने के बाद भी हुआ कई ऐप्स का इस्तेमाल

हिंसा को देखते हुए इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई थी. लेकिन जांच में ये सामने आया है कि इंटरनेट बंद होने के बावजूद 20 जुलाई से 25 जुलाई शाम तक लगातार हुए पथराव में शामिल उपद्रवियों ने दंगा भड़काने और पुलिस पर हमले की योजना बनाने के लिए बिना इंटरनेट वाले ब्लूटूथ मेश-नेटवर्क ऐप्स का भी इस्तेमाल किया था. वहीं, दिल्ली पुलिस वीडियो क्लिप्स, सोशल मीडिया चैट्स, सीसीटीवी फुटेज और मौके से बनाए गए मोबाइल वीडियो की फॉरेंसिक जांच लगातार की जा रही है.

विज्ञापन

हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग पर दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि कोई भी स्टेप आधिकारिक निर्देश मिलने के बाद ही लिया जाएगा. लेकिन साथ ही ये भी स्पष्ट है कि असामाजिक तत्व और अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ