हमले के बीच... भारत में फंसी 'पाकिस्तानी' सना, वीजा के लिए पहुंची पाकिस्तान हाई कमीशन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत दोनों देशों में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इसी बीच पाकिस्तान की रहने वाली सना नाम की एक महिला पाकिस्तान हाई कमीशन पहुंची है। दरअसल, उनका वीजा खत्म हो रहा है।

Pakistani Sana With His Son
विज्ञापन

पहलगाम में हमले के बाद से पाकिस्तान-भारत के बीच टेंशन बढ़ गई है। हाल ही में पाकिस्तान की रहने वाली सना नाम की महिला, अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन पहुंची। दरअसल, सना भारत की निवासी हैं, लेकिन उनकी शादी कराची में रहने वाले एक डॉक्टर से हुई है। सना 45 दिन का वीजा लेकर भारत आई थीं, लेकिन अब उनका वीजा खत्म हो चुका है। पाकिस्तान वापसी के लिए सना भारत में वीजा के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ उनका बेटा भी था।

कराची में हुई है शादी

पाकिस्तान की रहने वाली सना नाम की महिला अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान हाई कमीशन पहुंची। दरअसल, सना हिंदुस्तान की रहने वाली हैं, जिनकी शादी कराची में रहने वाले एक डॉक्टर से हुई थी, उनके बच्चे भी हैं। सना का कहना है कि अभी वह अपने बच्चों को वापस भेजना भी चाहती हैं। इसीलिए वह यहां पर वीजा के लिए आई थीं, लेकिन वीजा ऑफिस पर बंद होने की वजह से उन्हें दूसरे गेट से अंदर गई हैं। सना ने आगे बताया कि ‘मैं 10 दिन पहले आई थी 45 दिन का वीजा था।

विज्ञापन

अटारी बॉर्डर से भारत आई

सना ने बताया कि ‘मेरे पति डॉक्टर हैं, उन्होंने मुझे बॉर्डर तक छोड़ा था। बॉर्डर से मैं अकेले आई थी, मैं भारत में अटारी बॉर्डर होते हुए आई। जो पहलगाम में हुआ, उसके बारे में मेरे पास पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ इतना पता चला कि यहां पर अटैक हो चुका है और बॉर्डर बंद हो जाएंगे, इसके लिए 48 घंटे का वक्त है। मेरे बच्चे पाकिस्तानी हैं, इसलिए वापस जाना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ