Jairam Ramesh: पहलगाम में आतंकी हमले पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का बयान सामने आया है। उन्होंने कारगिल युद्ध पर बात करते हुए कहा कि ‘जब कारगिल युद्ध खत्म हुआ, तो उसके 3 दिन बाद ही 29 जुलाई 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने कारगिल समीक्षा समिति का गठन किया। इसकी अध्यक्षता करने वाले के सुब्रह्मण्यम थे।’ उन्होंने कहा कि ‘के सुब्रह्मण्यम कौन थे? आज जो विदेश मंत्री हैं, उनके पिता जी।’ उन्होंने सवाल किए कि NIA पहलगाम की जांच कर रही है, लेकिन क्या समीक्षा होगी? क्या कोई ब्रीफिंग की जाएगी?
पहलगाम हमले की समीक्षा होगी?
पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि ‘NIA पहलगाम की जांच कर रही है, लेकिन क्या इसकी समीक्षा होगी? क्या कोई ब्रीफिंग होगी? इसके लिए उन्होंने 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार की बात की। जयराम रमेश ने कहा कि ‘जब कारगिल युद्ध खत्म हुआ, जिसमें हमें जीत मिली थी। उसके सिर्फ तीन बाद ही 9 जुलाई 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने कारगिल समीक्षा समिति का गठन किया, जिसमें 5-6 सदस्य थे। उन्होंने कहा कि ‘उस समिति की अध्यक्षता करने वाले वो इंसान थे, जिन्हें रक्षा मामलों में सबसे बड़ा विशेषज्ञ माना जाता था, वह के सुब्रह्मण्यम थे।
पार्लियामेंट में पेश हुई रिपोर्ट
जयराम रमेश कहते हैं कि ‘इस समीक्षा समिति की रिपोर्ट पार्लियामेंट में पेश की गई। यह रिपोर्ट 23 फरवरी 2000 को पेश हुई थी। उस रिपोर्ट में कुछ सीक्रेट चीजें थीं, जिन्हें निकाला गया।’ इसे उन्होंने सही ठहराते हुए कहा कि ‘इसे निकाला भी जाना चाहिए।’ इसी से जोड़ते हुए जयराम रमेश ने पहलगाम हमले की समीक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की जांच NIA कर रही है। इसके लिए एजेंसी ने एक नंबर भी जारी किया है, जिस पर हमले के दिन की कोई भी वीडियो या फोटो शेयर कर सकते हैं, इससे NIA की जांच में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा, 1 ढेर
संबंधित खबरें
दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
16 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
21 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines