Operation Sindoor: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया।

Operation Sindoor Shopian encounter

Operation Sindoor Shopian encounter

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित शुकरू केलर इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि इलाके में आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी, इसके बाद सुरक्षा बलों की टीम ने घेराबंदी की और संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। एनकाउंटर की जानकारी देते हुए सेना ने बताया कि मारे गए तीन आतंकियों में से 2 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के आतंकी शाहिद कुट्टे और अदनान शफी हैं। शाहिद कुट्टे कश्मीर में टीआरएफ का ऑपरेशनल कमांडर था। वहीं फिलहाल तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। जिसके बाद एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के 9 अड्डों पर मिसाइल हमला किया था। इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

विज्ञापन

फिलहाल सेना जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में पहलगाम हमले के 3 आतंकियों की तलाश में जुटी है। इसके लेकर आज सेना ने आतंकियों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर चस्पा कर दिए हैं। वहीं जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 से अधिक आतंकी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी जबकि 17 पर्यटक घायल हुए थे। भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ