'मुस्लिमों को कुछ नहीं देती बीजेपी, आपने मुझे गलत साबित किया...', PM मोदी से बोले पद्म श्री विजेता शाह रशीद, देखें VIDEO

Padma Shri Award, Shah Rasheed Ahmed Quadari, Narendra Modi
विज्ञापन

Padma Shri Award: राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म अलंकरण समारोह हुआ। इस दौरान कर्नाटक के रहने वाले शाह रशीद अहमद कादरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा है। शाह रशीद बिदरी कलाकार हैं। उन्हें बीदरी कला में कई नए पैटर्न और डिजाइन पेश करने के लिए पहचाना जाता है।

समारोह के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान शाह रशीद ने पीएम मोदी का हाथ थाम लिया और उनका आभार जताया। उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘मुझे भाजपा सरकार से पुरस्कार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गलत साबित हुआ हूं।’

विज्ञापन

मैंने पुरस्कार पाने के लिए 10 साल कोशिश की

शाह रशीद ने कहा, ‘मैंने इस पुरस्कार को पाने के लिए 10 साल तक कोशिश की। जब भाजपा सरकार आई तो मैंने सोचा कि मुझे यह पुरस्कार नहीं मिलेगा क्योंकि बीजेपी कभी भी मुसलमानों को कुछ नहीं देती, लेकिन PM मोदी ने मुझे इस पुरस्कार के लिए चुनकर गलत साबित कर दिया।’

यहां देखिए पूरा VIDEO

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1643629896105701379?s=20

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश यादव ने लिया सम्मान, देखें फोटो और वीडियो

जानिए क्या है बीदरी कला?

बीदरी एक लोककला है, जिसकी शुरुआत कर्नाटक के बीदर शहर से हुई थी। इसका नामकरण भी बीदर गांव से है। अब इसका प्रसार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हो चुका है। इसमें जस्ता, तांबा, चांदी जैसी धातुओं के इस्तेमाल से शिल्प तैयार किए जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ