---विज्ञापन---

मुलायम सिंह को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश यादव ने लिया सम्मान, देखें फोटो और वीडियो

Padma Award: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कार अलंकरण का दूसरा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। 10 अक्टूबर 2022 को उनका लंबी […]

Padma Award: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बुधवार को पद्म पुरस्कार अलंकरण का दूसरा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया।

10 अक्टूबर 2022 को उनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार जसवंतनगर सीट से विधायक बने थे। इसके बाद 5 दिसंबर 1989 को पहली बार यूपी के सीएम बने थे। इसके बाद वे दो बार सीएम रहे। उनके निधन के बाद समर्थकों ने भारत रत्न देने की मांग उठाई थी।

---विज्ञापन---

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

और पढ़िएRozgar Mela: पीएम मोदी बोले- ‘आत्मनिर्भर भारत’ जॉब के करोड़ों अवसर पैदा करने वाला कैंपेन

अब तस्वीरों में देखिए किन-किन हस्तियों को मिला सम्मान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Padma Awards 2023: 106 शख्सियतों का सम्मान, पडंवानी लोक गायिका उषा ने घुटनों पर बैठ PM मोदी को किया प्रणाम

सुजाता ने महिलाओं के नाम किया अवार्ड

पद्मश्री सम्मानित सुजाता रामदोराई ने कहा कि मैं यह पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित करती हूं जो पढ़ना चाहती हैं लेकिन उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 05, 2023 07:19 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola