Operation Sindoor: पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही लगातार झूठ फैलाने का काम कर रहा है। इसके लिए उसने एक नैरेटिव सेट करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बताई हैं। भारत-पाकिस्तान की टेंशन में भारत को दुनियाभर से समर्थन मिला। भारत ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को कई देशों में भेजने का फैसला किया है, जो पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की जानकारी देंगे। इस पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का रिएक्शन सामने आया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे’
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भारत के कूटनीतिक फैसले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ‘यह भारत का बहुत बड़ा कूटनीतिक फैसला है और हम इसकी सराहना करते हैं, क्योंकि जब सांसद और अन्य जिम्मेदार लोग दूसरे देशों में जाएंगे और वहां के लोगों को बताएंगे कि वास्तविकता क्या है और भारत ने यह कदम (ऑपरेशन सिंदूर) क्यों उठाया। इससे दुनिया में भारत को मिल रहा पूरा समर्थन और ज्यादा बढ़ जाएगा।’
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू के 5 चौंकाने वाले खुलासे, सुनाई पाक रेंजर्स के जुल्मों की कहानी
प्रवीण खंडेलवाल ने भारत पर मीडिया रिपोर्टों पर कहा कि ‘हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव पर कई देशों को जानकारी दी जाएगी, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल दुनिया की राजधानियों में भेजे जाएंगे।’
कौन सी पार्टियां शामिल होंगी?
सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे, उनमें भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल, बीजू जनता दल, माकपा और कुछ अन्य पार्टियों के नाम भी शामिल होंगे। साथ ही ये प्रतिनिधिमंडल 10 दिनों के लिए भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़कीं BJP विधायक, बोलीं- “मैडम अब भी पाकिस्तान की भाषा बोल रही हैं”
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
15 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
16 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
23 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines