ऑपरेशन सिंदूर पर कूटनीतिक फैसला, दूसरे देशों में सांसद भेजने के फैसले पर क्या बोली BJP?

Operation Sindoor: पिछले कई हफ्तों से भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन देखने को मिल रही है। इसी बीच भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। अब भारत के सांसदों को दुनियाभर में भेजने का फैसला किया गया है। यह सांसद पाकिस्तान की करतूतों को सबके सामने रखेंगे।

Operation Sindoor

Operation Sindoor: पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही लगातार झूठ फैलाने का काम कर रहा है। इसके लिए उसने एक नैरेटिव सेट करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां बताई हैं। भारत-पाकिस्तान की टेंशन में भारत को दुनियाभर से समर्थन मिला। भारत ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को कई देशों में भेजने का फैसला किया है, जो पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की जानकारी देंगे। इस पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

‘ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे’

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भारत के कूटनीतिक फैसले पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ‘यह भारत का बहुत बड़ा कूटनीतिक फैसला है और हम इसकी सराहना करते हैं, क्योंकि जब सांसद और अन्य जिम्मेदार लोग दूसरे देशों में जाएंगे और वहां के लोगों को बताएंगे कि वास्तविकता क्या है और भारत ने यह कदम (ऑपरेशन सिंदूर) क्यों उठाया। इससे दुनिया में भारत को मिल रहा पूरा समर्थन और ज्यादा बढ़ जाएगा।’

विज्ञापन


प्रवीण खंडेलवाल ने भारत पर मीडिया रिपोर्टों पर कहा कि ‘हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव पर कई देशों को जानकारी दी जाएगी, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल दुनिया की राजधानियों में भेजे जाएंगे।’

विज्ञापन

कौन सी पार्टियां शामिल होंगी?

सूत्रों के मुताबिक, जिन पार्टियों के सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे, उनमें भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनता दल, बीजू जनता दल, माकपा और कुछ अन्य पार्टियों के नाम भी शामिल होंगे। साथ ही ये प्रतिनिधिमंडल 10 दिनों के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ