Onion Price Decreasing Rapidly: महाराष्ट्र में प्याज के मुद्दे के कारण नासिक और डिंडोरी लोकसभा सीट महायुति के हाथ से चली गई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्याज के दामो में तेजी देखने मिली। अब विधानसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद प्याज के दामो में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। गत 10 दिन में ही लासलगांव प्याज मंडी में दाम 36 रुपये प्रति किलो से घटकर 17 रुपये 25 पैसे होने से किसानों की आंखों में आंसू आने लगे हैं।
पिछले कुछ दिन से नासिक की लासलगांव प्याज मंडी में 25 हज़ार प्याज की आवक हो रही है। 23 दिसंबर को एक क्विंटल यानि 100 किलो प्याज को कम से कम 700 रुपये तो ज़्यादा से ज़्यादा 2851 रुपये दाम मिला है। 12 दिसंबर को प्याज को ज़्यादा से ज़्यादा 5001 रुपये का दाम मिला था, लेकिन सोमवार को यही दाम 2851 रुपये रहा। नाफेड और NCCF ने ख़रीदा हुआ प्याज फ़िलहाल बाजार में आ रहा है। प्याज उत्पादक किसानों ने मांग की है कि सरकारें प्याज के एक्सपोर्ट पर लगाई गई 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई जाए।
यह भी पढ़ें:मनाली में फंसे 1000 से ज्यादा वाहन, क्रिसमस-न्यू ईयर मनाने जाएं तो जरा संभलकर, पढ़ें IMD का अलर्ट
नासिक के लासलगांव प्याज मार्केट में ऐसे गिर रहे दाम
12 दिसंबर को प्रति क्विंटल प्याज का दाम 3600 रुपये, 13 दिसंबर को 3200 रुपये, 14 दिसंबर को 2700 रुपये, 16 दिसंबर को 2351 रुपये, 17 दिसंबर को 2100 रुपये, 18 दिसंबर को 1900 रुपये, 19 दिसंबर को 1900 रुपये, 20 दिसंबर को 2000 रुपये, 21 दिसंबर को 2000 रुपये, 23 दिसंबर को 1725 रुपये प्रति है। पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को ख़त लिखकर मांग की थी कि प्याज के एक्सपोर्ट पर सरकार ने जो 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी, उसको हटाकर प्याज उत्पादक किसानों को राहत दी जाए, लेकिन मंत्री गोयल से अबतक कोई जवाब नहीं आया है।
यह भी पढ़ें:Chhagan Bhujbal देवेंद्र फडणवीस से मिले, CM बोले- 8-10 दिन दीजिए, नहीं होगा OBC का नुक़सान
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
43 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines