---विज्ञापन---

दिल्ली में जहां स्टूडेंट्स की डूबने से हुई थी मौत वहां फिर घुटने से ऊपर तक भरा पानी, सामने आए कई Video

Delhi Rain : एक फिर राजधानी बारिश के पानी में डूब गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी जमा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ओल्ड राजेंद्र नगर में भी बारिश का पानी भरा है, जहां तीन स्डूडेंट्स की डूबने से मौत हुई थी।

Old Rajinder Nagar Waterlogging : दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। ओल्ड राजेंद्र नगर में जहां बारिश के पानी में डूबने से तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी, वहां फिर घुटने से ऊपर तक पानी भर गया है। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी और भयंकर उमस से परेशान थे। बुधवार की शाम को अचानक से मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो दूसरी तरफ सड़कें नदियां बन गईं। जलभराव की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया। इस बीच ओल्ड राजेंद्र नगर में भरे पानी को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : बारिश में डूबी दिल्ली, संसद कैंपस में भी घुसा पानी, फ्लाइट्स के बदले रूट, देखें Video

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मौके पर पहुंचे विधायक दुर्गेश पाठक

ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटरों के बाहर फिर बारिश का पानी भर गया। घुटने तक भरे पानी के बीच से होकर गाड़ियां और लोग निकल रहे हैं। कुछ कोचिंग सेंटरों के बेसमेंट में फिर पानी घुस गया। बारिश के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक एमसीडी की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीसी की ओर से पानी की निकासी का काम किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : सड़कों पर भरा पानी, लगा ट्रैफिक जाम; दिल्ली-NCR में भारी बारिश, IMD का रेड अलर्ट

स्टूडेंट्स ने MCD के खिलाफ किया प्रदर्शन

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव हो गया था, जिसमें डूबने से 2 छात्रा और एक छात्र की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद भी एमसीडी नहीं चेता और फिर बारिश का पानी भर गया है। इस भीषण जलभराव के बीच छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और एमसीडी के खिलाफ नारे लगाए।

First published on: Jul 31, 2024 09:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola