दिल्ली कोचिंग हादसे को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, गृह मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

Delhi Old Rajinder Nagar Incident : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित एक आईएएस कोचिंग सेंटर में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें डूबने से तीन स्टूडेंट्स की जान चली गई थी। दिल्ली पुलिस और एमसीडी की कार्रवाई के बाद अब केंद्र सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है।

Rau IAS coaching Incident

दिल्ली आईएएस कोचिंग हादसे में आरोपियों की जमानत याचिका रद्द।

Delhi Old Rajinder Nagar Incident : दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुए हादसे को लेकर मोदी सरकार एक्शन मोड पर है। केंद्र ने ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हुई घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी। अब यह कमेटी पता लगाएगी कि इस मामले का असली जिम्मेदार कौन है? इसे लेकर गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

जानें क्या करेगी कमेटी?

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कमेटी गठित करने की जानकारी दी। MHA ने दिल्ली कोचिंग हादसे की जांच के लिए एक कमेठी का गठन कर दिया है। यह कमेटी हादसे के कारणों की जांच करेगी और जिम्मेदारी भी तय करेगी। साथ ही कमेटी इसका उपाय भी सुझाएगी और कोई नीतिगत बदलावों की जरूर पड़ेगी तो उसकी सिफारिश भी करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कमेटी में कौन-कौन हैं शामिल?

गृह मंत्रालय द्वारा गठित कमेटी में अतिरिक्त सचिव, दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रमुख सचिव, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी, फायर एडवाइजर, MHA के संयुक्त सचिव समेत कई प्रमुख अफसर शामिल होंगे। यह कमेटी 30 दिनों के अंदर मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन

LG ने मुआवजा का किया ऐलान

विज्ञापन

इस मामले में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले एमसीडी ने कई कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार की रात को बारिश का पानी भर गया था, जिससे 3 स्टूडेंट्स की मौत हो गई। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ