Delhi Okhla Landfill Fire : राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली के ओखला लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। आसमान में उठ रहे धुएं दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
ओखला लैंडफिल साइट में अचानक से आग लगी और अलग-अलग जगहों से धुआं उठ रहा है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी कूड़े के ढेर के ऊपर चढ़कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में बॉयलर फटा, 3 लोग जिंदा जले; 7 बुरी तरह झुलसे, नरेला में एक फैक्ट्री में मचा हड़कंप
आग की वजह पता लगाने के लिए होगी जांच
ओखला लैंडफिल साइट पर आग किसने लगाई? यह जांच का विषय है। आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और सड़क पर चलने वाले लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : ब्लास्ट हुआ और 7 नवजात आग में झुलसने से मरे; दिल्ली बेबी केयर सेंटर हादसे की चार्जशीट में 5 खुलासे
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 28 में लगी आग
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 28 स्थित उपवन अपार्टमेंट के पास झुग्गी बस्ती में आग लगी थी, जिसके लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची थीं। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
53 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
4 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
5 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
8 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
20 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines