हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Odisha News: 'तीसरे मोर्चे की संभावना नहीं...', पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम पटनायक ने विपक्षी एकता को दिया झटका

विज्ञापन
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik met Prime Minister Narendra Modi today in Delhi.

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विपक्षी एकता मुहिम को बड़ा झटका दिया। नवीन पटनायक दिल्ली में थे। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वे बाहर आए तो पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्च के गठन की संभावना से इंकार कर दिया। पटनायक ने कहा कि जहां तक मेरा संबंध है, तीसरे मोर्च की कोई संभावना नहीं है।

नवीन पटनायक ने कहा, ‘मैं प्रधान मंत्री से मिला और उड़ीसा की मांग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मैंने अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए बात की, जिसे पुरी में स्थापित करना है। भुवनेश्वर में अब काफी ट्रैफिक हो रहा है, इसलिए हम विस्तार चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने मदद का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: Opposition fight against BJP: क्या शरद पवार होंगे विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा? नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1656627975947952128?s=20

मंगलवार को मिले थे नीतीश कुमार और पटनायक

बता दें कि बीते मंगलवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भुवनेश्वर में सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पटनायक ने शिष्टाचार भेंट करार दिया है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने पटनायक से मुलाकात के बाद कहा था कि मुलाकात के पीछे उनकी कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। हमारे पुराने संबंध हैं, उनके पिता के साथ भी मेरे अच्छे संबंध थे। हमारे बीच इतना आपसी सम्मान है कि हमें राजनीति की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोरोनावायरस होने के बाद मैं यहां उनसे मिलने में असमर्थ था।

और पढ़िए – Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: ‘एक बड़ी लकीर खींचो…’, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इशारों में पायलट पर साधा निशाना

पटनायक ने यह भी कहा था कि गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती है और हम कई साल पहले सहयोगी थे। आज किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। पुरी में बिहार सरकार को बिहार भवन बनाने के लिए मुफ्त में जमीन दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola