Bihar Buxar North East Train Accident: सफर शुरू करने से पहले सेल्फी ली थी, लेकिन सोचा न था कि वह आखिरी बन गई। वह 2 टुकड़ों में बंट जाएगी। जिस बेटी को खाना खाने के लिए जगाया था, एक झटके में उसके चिथड़े मिले। पत्नी की भी लाश मिली। यह दर्द बयां किया बिहार ट्रेन हादसे का शिकार हुए उस शख्स ने, हादसे में जिसकी पत्नी और जुड़वां बेटियों में से एक की मौत हो गई। उसकी दूसरी बेटी बार-बार मां और बहन के बारे में पूछती है, लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं है।
बता दें कि बिहार के बक्सर में हुए ट्रेन हादसे में जिन 4 यात्रियों की मौत हुई है, उसमें दिल्ली के दीपक भंडारी की पत्नी ऊषा भंडारी और उनकी 8 साल की बेटी आकृति भंडारी शामिल है। दीपक और उनकी दूसरी बेटी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
यह भी पढ़ें: सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में विवाद के बाद भड़के यात्री ने की फायरिंग, जानें पुलिस ने क्या जानकारी दी?
दिल्ली से असम जा रहा था परिवार
दीपक ने बताया कि उनके सफर की शुरुआत दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से एक सेल्फी के साथ हुई थी। वे पत्नी और दोनों जुड़वा बेटियों, माता-पिता के साथ अपनी ससुराल असम के तिनसुकिया में जा रहे थे। वहां दोनों बेटियों की नानी का घर है। वे नानी के घर दुर्गा पूजा की छुट्टियां बिताने जा रही थीं। परिवार काफी खुश था।
दीपक ने बताया कि हम चारों ने आनंद विहार टर्मिनल पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार होने से पहले सेल्फी भी ली थी, लेकिन सफर और नानी घर जाने की खुशी मातम में बदल जाएगी सोचा न था। 4 लोगों का परिवार आधा रह जाएगा, सोचा न था। वह आखिरी तस्वीर जिंदगीभर का गम दे गई। जिंदगीभर के लिए यादगार बन गई। इस सफर पर जाने की तैयारी काफी टाइम से कर रहे थे, लेकिन हादसे ने परिवार को बिखेर दिया।
यह भी पढ़ें: Watch Video: ‘दारोगा पर चढ़ा वर्दी का नशा’…बिना टिकट सवार हो गए वंदे भारत में, TTE ने लगाई लताड़
दिल्ली से असम जाने को निकली थी ट्रेन
बता दें कि बिहार के बक्सर में आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12506) के 21 डिब्बे बुधवार रात रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हादसा रात 9 बजकर 53 मिनट पर हुआ। 23 डिब्बों वाली ट्रेन बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी, जिसे गुरुवार शाम 4.25 पर असम के कामाख्या पहुंचना था, लेकिन बिहार के बक्सर में वह हादसे का शिकार हो गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines