Noida Professor Young Son Tragic Death: देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हुआ। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहने वाले एक किशोर की 24वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की गौर सौंदर्यम हाउसिंग सोसायटी में देर रात अपने परिवार के साथ रहने वाला 17 वर्षीय लड़का 24वीं मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गया। पुलिस को मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे मामले की खबर दी गई। सोसायटी के सुपरवाइजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मां- बहन के साथ रहता था 12वीं का स्टूडेंट
मृतक के परिजनों के अनुसार, वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। उसका नाम प्रणव था। वह सोसायटी में अपनी मां और बहन के साथ में रहता था। परिजनों ने बताया कि छात्र अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए देर रात में चोरी छिपे बालकनी के रास्ते छत से होते हुए जाया करता था।
शुरुआती जांच में सामने आया कि छात्र देर रात भी अपने दोस्तों से मिलने के लिए गया था। वहां से वापस फ्लैट में आते समय उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने की वजह से वह 24वीं मंजिल से नीचे गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
डांट से बचने को बालकनी से आता था
बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत के अनुसार, सोसायटी में 12वीं के छात्र की मौत की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र देर रात दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। घर वालों की डांट से बचने के लिए उसने खुद एक रास्ता बालकनी से बनाया हुआ था। रात में इसी रास्ते से वह आता-जाता था। पहले भी कई बार छात्र दोस्तों के साथ पार्टी के बाद देर रात अपने फ्लैट में आता था।
पैर फिसलने से हादसा होने की आशंका
वापस आते समय बालकनी से पैर फिसल कर वह नीचे गिर गया। आनन-फानन आसपास के लोग छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों ने मामले में हत्या तो कुछ ने आत्महत्या की आशंका भी जताई है।
मृतक के पिता प्रोफेसर, मां एडवोकेट
जानकारी मिली है कि छात्र के पिता डॉ. अमन श्रीवास्तव IMT दुबई में प्रोफेसर पद पर तैनात हैं, जबकि मां दिल्ली में एडवोकेट हैं। पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
13 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
19 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines