हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में अब तक महिलाओं को फ्री बस ट्रैवल के लिए पिंक टिकट दिए जाते थे, लेकिन 4 अक्तूबर से नियम पूरी तरह बदल चुके हैं अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ इशू कराना है.

विज्ञापन
दिल्ली में पिंक टिकट बंद (Photo-@AtishiAAP)

No Pink Tickets In DTC Bus From 4th October: 4 अक्टूबर 2026 से दिल्ली की सरकारी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं को ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ साथ रखना होगा. दिल्ली सरकार ने रियायत के लिए पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का इस्तेमाल बंद कर दिया है. ये नया सिस्टम ‘एसी और नॉन-एसी डीटीसी और क्लस्टर बसों’ दोनों पर लागू होगा. इस स्कीम के तहत आने वाले ट्रांसजेंडर पैसेंजर्स को भी मुफ्त यात्रा का फायदा मिलता रहेगा.

स्मार्ट कार्ड जरूरी

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने शनिवार को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (मुफ्त और रियायती पास) नियम, 1985 में बदलाव करते हुए एक नोटिफिकेशन जारी किया. इन बदलावों को एलजी तरनजीत सिंह संधू से मंजूरी मिल गई है और ये रविवार, 4 अक्टूबर से लागू हो गए हैं.

यह भी पढ़ें- WFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू

विज्ञापन

बदले हुए नियमों के तहत, मुफ्त सेवा का फायदा उठाने के लिए एलिजिबल महिलाओं को बस में यात्रा करते समय अपना ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ दिखाना होगा. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, जिन महिलाओं के पास जरूरी कार्ड नहीं होगा, उन्हें टिकट खरीदना होगा और लागू किराया देना होगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में नए चालान सिस्टम पर लगी रोक, कोर्ट जाने से पहले 50% जुर्माना जमा करने का नियम टला

विज्ञापन

कार्ड के लिए आधार वेरिफिकेशन

सरकार ने मार्च में स्मार्ट-कार्ड सिस्टम शुरू किया था. आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन के बाद दिल्ली का पता रखने वाली एलिजिबल महिलाओं को कार्ड जारी किए जा रहे हैं. इससे पहले महिलाएं DTC बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए पिंक पेपर टिकट का इस्तेमाल कर सकती थीं, जिसमें उनके रहने की जगह से कोई लिंक नहीं था. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर तक ‘18.5 लाख से ज्यादा सहेली कार्ड’ जारी किए जा चुके थे.

यह भी पढ़ें- नहर के ऊपर हाईवे…इंद्रलोक से बवाना तक बदलेगी दिल्ली ट्रैफिक की तस्वीर, 4700 करोड़ का है प्रोजेक्ट

विज्ञापन

सरकार ने ये भी संकेत दिया है कि आगे चलकर यह कार्ड ‘कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ के तौर पर काम कर सकता है, जिससे यूजर्स बैलेंस डालकर दूसरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विसेज का भी इस्तेमाल कर सकेंगे. जो महिलाएं मुफ्त यात्रा स्कीम की योग्यता शर्तों को पूरा नहीं करती हैं, वो नॉर्मल किराया देकर DTC और क्लस्टर बसों का इस्तेमाल जारी रख सकती हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola