हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली में 5 दिवसीय संसद सत्र का शेड्यूल जारी; न्यू पार्लियामेंट हाउस में ध्वजारोहण, गणेश चतुर्थी पूजन होगा

विज्ञापन
New Parliament House

दिल्ली के नए संसद भवन में 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र लगेगा। इसका शेड्यूल जारी हो गया है। एक दिन पहले 17 सितंबर को नए संसद भवन पर तिरंगा फहराया जाएगा।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के नए भवन के गजद्वार पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें: Crowd Funding: एक अफसर की अलख पर उठे डेढ़ लाख हाथ; जुटाए साढ़े 10 करोड़, फिर ऐसे बची नन्हे कनव की जान

विज्ञापन

17 को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का भी दिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। सरकार ने 17 तारीख को ही संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।

इसके बाद सत्र के एजेंडे को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। 18 सितंबर को दोनों सदनों की कार्यवाही संसद के पुराने भवन में होगी। सत्र के दूसरे दिन 19 सितंबर को दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में शिफ्ट हो जाएगी।

विज्ञापन

19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा करने के बाद नए संसद भवन में कामकाज शुरू हो जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola