हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Parliament Building: फोटोज में देखें अंदर से कैसा दिखता है नया संसद भवन, मार्च में हो सकता है उद्घाटन

विज्ञापन

New Parliament Building: केंद्र सरकार ने नए संसद भवन के अंदर की तस्वीरें जारी की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए संसद भवन का निर्माण कार्य जोरों पर है। संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन दो महीने बाद मार्च में होने की संभावना है। अगर मार्च में नए संसद भवन का उद्घाटन होता है तो संभावना है कि बजट सत्र के दूसरे सेशन की कार्यवाही नई बिल्डिंग (New Parliament Building) में चलेगी।

बता दें कि नया संसद भवन सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास का हिस्सा है। इसे टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। नए भवन में बड़ा हॉल, एक लाइब्रेरी, पर्याप्त पार्किंग और अन्य कक्ष हैं। हॉल और बनाए गए ऑफिस अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। आगे तस्वीरों में देखें अंदर से कैसा दिखता है नया संसद भवन।

लोटस थीम- द नेशनल फ्लावर पर डिजाइन किए गए राज्यसभा हॉल में 384 सीटों तक की क्षमता होगी।

विज्ञापन

सरकार ने कहा कि नई और मौजूदा इमारतें संसद के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगी।

नया संसद भवन मौजूदा संसद भवन के पास ही बनाया गया है।

विज्ञापन

नया संसद भवन एक अत्याधुनिक संवैधानिक हॉल से सुसज्जित है।

सरकार ने कहा कि नए भवन में कार्यालय नवीनतम संचार प्रौद्योगिकी से लैस होंगे।

विज्ञापन

सरकार ने कहा कि नए भवन में नवीनतम ऑडियो-विजुअल सिस्टम से लैस बड़े कमिटि रूम भी होंगे।

नया संसद भवन बाहर से कुछ ऐसा दिखेगा। ऊपर कांसे का अशोक स्तंभ लगाया गया है।

विज्ञापन

नए संसद भवन की लाइब्रेरी कुछ इस तरह से दिखेगी।

सरकार ने कहा कि संसद भवन के अंदर की नक्काशी और डिजाइन क्षेत्रीय कला और शिल्प के साथ-साथ आधुनिक भारत की जीवंतता और विविधता को दिखाएंगे।

विज्ञापन

बता दें कि नए संसद भवन की आधारशिला दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी।

Photo credit: centralvista.gov.in

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola