New Parliament Building: दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के बाद विपक्ष ने अब अपनी तीखी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करते हुए ट्वीट किया है, तो जेडीयू की ओर से इसे देश का कलंक कहा गया है। कांग्रेस ने भी उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर भाजपा पर हमला किया है। उधर, विपक्ष की ओर से कही गई इन सभी बातों का भाजपा की ओर से जवाब भी दिया गया है।
ट्वीट के बाद शुरू हुआ प्रतिक्रिया का दौर
रविवार को जहां दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक ट्वीट किया। इसमें नए संसद भवन की फोटो के साथ ताबूत को फोटो शेयर की गई। साथ ही लिखा, ‘ये क्या है?’ इस फोटो ट्वीट के सामने आने के बाद भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है।
गौरव भाटिया बोले- जनता आपको ताबूत में बंद करके गाढ़ देगी
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी एक ट्वीट किया। इसमें लिखा, ‘आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू है और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए। 2024 में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाढ़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ संसद देश का ताबूत आपका।’
… अब आरजेडी ने दी अपनी सफाई
उधर भाजपा की ओर से सामने आई प्रतिक्रिया के बाद आरजेडी की ओर से भी सफाई दी गई है। आरजेडी के नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि ताबूत के साथ नए संसद का फोटो इस बात का प्रतीक है कि लोकतंत्र को ताबूत में दफन किया जा रहा है। बता दें कि कई भाजपा नेताओं की ओर से ताबूत और नए संसद के आकार को लेकर आरजेडी को घेरा गया था, जिसके बाद आरजेडी ने सफाई दी।
ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस किए गए
राजनीति के ताबूत में आखिरी कील होगीः पूनावाला
उधर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजनीति के ताबूत में आपकी आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने आरजेडी को घेरते हुए लिखा, ‘यह वह घिनौना स्तर है, जिससे वे गिर गए हैं, यह आरजेडी की राजनीति के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, भारतीय प्रणाली में त्रिकोण या त्रिभुज का बहुत महत्व है, वैसे ताबूत हेक्सागोनल है या 6 भुजाओं वाला बहुभुज है।
आरजेडी के अलावा जेडीयू ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरजेडी के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नए संसद से देश के कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह तानाशी और मोदी इतिहास लागू हो रहा है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कही ये बात
कांग्रेस के नेता जयराम रमेश समेत ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सर्वोच्च संवैधानिक पद है, फिर भी उनसे नए भवन का उद्घाटन नहीं कराया गया है। उधर, एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने आरजेडी के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि नए संसद भवन की तुलना ताबूत से नहीं करनी चाहिए थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
19 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
20 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
23 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines