New Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा के जिला कार्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा और पूरी कांग्रेस पार्टी को मानसिक दिवालियपन का शिकार बताया।
जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी अहंकार में चूर हैं। समाज के प्रति उनका नजरिया क्या है? विशेषतौर पर पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के प्रति…कोर्ट माफी मांगने को बोले तो बोलते हैं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा। कोर्ट सजा दे तो बोलते हैं कि हमारे साथ अन्याय हुआ। रस्सी जल गई है पर बल नहीं गया है। जनता सब देख रही है…OBC समाज और देश आपको कभी माफ नहीं करेगा।
शब्दों की मर्यादा भूल जाते हैं कांग्रेसी नेता
नड्डा ने कहा कि कांग्रेसी नेता पीएम मोदी पर हमला करते हैं, इस दौरान वे शब्दों की मर्यादा भी भूल जाते हैं। कांग्रेसी नेता कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर पूर्व से कच्छ तक और जम्मू-कश्मीर से केरल तक लोग मोदी आपका कमल खिलेगा कह रहे हैं।
राहुल ने ओबीसी वर्ग का किया अपमान
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज ने राष्ट्र के विकास के लिए अपना सबकुछ दिया। लेकिन यह किस तरह की पार्टी है?
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मैं कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि जिस तरह से आप ओबीसी को अपमानित कर रहे हैं, समुदाय और देश आपको कभी माफ नहीं करेगा। आने वाले समय में वे आपके खिलाफ निर्णायक मतदान करेंगे और आपको जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: Exclusive: क्या राहुल गांधी जेल जाएंगे….? राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने दिया बेबाकी से जवाब
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
8 mins agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
54 mins agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
16 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
19 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines