Ola BOSS Sale: सिर्फ 49,999 में मिलेगा Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric BOSS सेल में ग्राहकों को खास डिस्काउंट मिलेंगे। इसमें Ola S1 को 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इन ऑफर्स की जानकारी शेयर कर दी है।

Ola boss offer

Ola Electric BOSS Sale: फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपनी BOSS सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को कंपनी ने ‘बिगेस्ट ओला सीजन सेल’ यानी BOSS का नाम दिया है। 3 अक्टूबर यानी नवरात्रि से यह सेल शुरू होगी। इस सेल में कंपनी के कम्युनिटी मेंबर्स को सबसे पहले एक्सेस देगी।

साथ ही, ओला S1 स्कूटर रेंज पर शानदार ऑफर्स भी मिलेंगे। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें  OlaS1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे। पहली बार है जब ओला की तरफ से ऐसी सेल शुरू की जाएगी। अपनी बिक्री को बूस्ट करने के लिए ओला ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि पिछले महीने कंपनी का मार्केट शेयर काफी गिर गया था।

49,999 में खरीदें इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric BOSS सेल में ग्राहकों  को खास डिस्काउंट मिलेंगे। इसमें Ola S1 को 49,999  रुपये में खरीद सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इन ऑफर्स की जानकारी शेयर कर दी है। पोस्ट में ऑफर को हाइलाइट करते हुए कहा, “बॉस ने अभी कॉल किया है और आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे।

आपको बता दें कि ये सबसे बड़ी ओला सीजन सेल है। ये सेल ओला कम्युनिटी के लिए शुरू हो चुकी है जो सिर्फ केवल आज के लिए वैलिड है। ग्राहक ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स 

कंपनी के अनुसार, इस सेल में S1 की पूरी रेंज पर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा साथ ही 21,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इन बेनिफिट्स में 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 6,000 रुपये के 140+ मूवओएस के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा 7,000 रुपये की 8 साल की बैटरी वारंटी और 3,000 रुपये मूल्य के हाइपरचार्जिंग क्रेडिट शामिल हैं।

इतना ही नहीं ग्राहक कंपनी के रेफरल प्रोग्राम का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसमें प्रत्येक रेफरल के लिए 3,000 रुपये के  डिस्काउंट  के साथ  S1 खरीदने वाले रेफरी के लिए 2,000 रुपये की छूट भी शामिल है। टॉप 100 रेफर करने वाले मेंबर्स को 11,11,111 रुपये तक के ईनाम जीतने का मौका मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ