नई दिल्ली: दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा यह एक भयानक घटना है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित जांच की जानी चाहिए और अनुकरणीय सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
अभी पढ़ें – Bikaner: श्रीडूंगरगढ़ में वाहन से कुचलकर एक युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
शव के टुकड़ों के साथ रहता था
बता दें दिल्ली में 28 साल के आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्वा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया। ठिकाने लगाने से पहले शव के टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा। बदबू न फैले इलके लिए आरोपी अगरबत्ती जलाकर रखता था। श्रद्धा को मारने के बाद आरोपी आराम से अपना रोजमर्रा का काम कर रहा था। वह उसी कमरे में सोता था जहां उसने श्रद्धा को मारा और रखा था।
मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुआ था कपल
रात में वो शव के टुकड़े को एक-एक कर फेंकने निकलता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हई। जिसके बाद उसने फ्लैट के अंदर ही उसकी हत्या कर दी। फिर तेज हथियार से उसके शव को काटा और बॉडी को फ्रिज में डाल दिया। 26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहीं आफताब भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी जो प्यार में बदल गई। परिवार वाले रिश्ते से खुश नहीं थे तो दोनों ने मुंबई छोड़ दिया और दिल्ली शिफ्ट कर गए। महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे।
अभी पढ़ें – डेटिंग ऐप पर हुई थी श्रद्धा से मुलाकात, लिव इन पार्टनर के हत्यारोपी आफताब ने किए सनसनीखेज खुलासे
पिता के दिल्ली पहुंचने से हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक श्रद्धा की दोस्त ने उसके पिता को बताया कि उसकी बेटी कई महीनों से संपर्क में नहीं है। सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं है। पिता विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे थे। जब वे उसके घर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में बेटी के अगवा होने की शिकायत की। जब पुलिस आफताब के कमरे पर पहुंची तो हत्याकांड का खुलासा हुआ।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
11 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
11 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
17 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
18 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
19 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
20 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
21 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines