Narcotics Control Bureau: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली में एक बड़ा खुलासा करते हुए 262 करोड़ रुपये से अधिक रुपये की ड्रग्स बरामद की है. टीम ने एक फार्महाउस पर की गई छापेमारी के दौरान अहम लीड मिली थी. जिसके बाद NCB पिछले तीन दिनों से लगातार ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है. NCB ने बीती 20 नवंबर को छतरपुर एन्क्लेव फेज-2 स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान 328.54 किलो मेथाम्फेटामिन बरामद की गई. छापेमारी के दौरान बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. इस मामले में टीम ने NCB ने एनसीआर के नोएडा से 25 वर्षीय शेन वारिस को गिरफ्तार किया है.
नोएडा से पकड़ा गया मुख्य आरोपी शेन वारिस
NCB ने जांच के बाद नोएडा के सेक्टर-5, हरौला से शेन वारिस को गिरफ्तार किया है. शेन वारिस मूल रूप से यूपी के अमरोहा जिले के मंगरौली गांव का रहने वाला है. गिरफ्तारी के समय वह नोएडा किराए पर रह रहा था और एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था. जांच में पता चला कि आरोपी अपने “बॉस” के निर्देश पर फर्जी सिम कार्ड और व्हाट्सऐप, जांगी जैसे गुप्त चैट ऐप का इस्तेमाल करता था. अपनी लोकेशन और गतिविधियां ट्रेस होने से बचने के लिए वह इन ऐप का इस्तेमाल करता था. पूछताछ में उसने ड्रग नेटवर्क में अपनी भूमिका स्वीकारी और कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी टीम को बताई है. उसने एक महिला एस्टर किमीनी का नाम भी बताया. जिसके जरिए एक बड़ा नशे का कंसाइनमेंट पोर्टर राइडर के जरिए भेजा गया था.
गृह मंत्री ने दी NCB और दिल्ली पुलिस की टीम को बधाई
NCB ने 20 नवंबर को छतरपुर एन्क्लेव फेज-2 के एक घर में छापेमारी की. यहां से 328.54 किलो मेथाम्फेटामिन बरामद की गई थी. इतनी बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स की बरामदगी को एजेंसी हाल के वर्षों में सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मान रही है. शेन की जानकारी से एजेंसी को न केवल माल बरामद करने में मदद मिली. बल्कि नेटवर्क के विदेशी लिंक, उसके स्थानीय साथी, सप्लाई रूट और लेन-देन के तरीकों का भी सुराग मिला है. वहीं इस मामले में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘हमारी सरकार बहुत तेज़ी से ड्रग कार्टेल को खत्म कर रही है. ड्रग्स की जांच के लिए टॉप-टू-बॉटम और बॉटम-टू-टॉप अप्रोच को ज़ोरदार तरीके से अपनाते हुए, नई दिल्ली में 262 करोड़ रुपये कीमत का 328 kg मेथामफेटामाइन ज़ब्त करके और दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी मिली. यह ऑपरेशन PM मोदी जी के ड्रग-फ्री इंडिया के विज़न को पाने के लिए बिना रुकावट मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन का एक शानदार उदाहरण था. NCB और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम को बधाई.’
यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, ISI से संपर्क रखने वाला कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर ढेर
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines