NCB की बड़ी कार्रवाई, चांदनी चौक से बरामद किए हवाला के 4 करोड़, नशीले पदार्थ से जुड़ा है केस

एनसीबी ने छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मौके से कई डिजिटल डिवाइस और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

बरामद रकम

Hawala operator at Chandani Chowk: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी की टीम ने चांदनी चौक में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक हवाला ऑपरेटर से 4.64 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार ये बरामदगी बीते दिनों दिल्ली में कोकीन की सबसे बड़ी खेप 82.5 किलोग्राम की जब्ती से संबंधित मामले में की गई है।

हवाला ऑपरेटर से ऐसे हो रहा था लेनदेन

दरअसल, दिल्ली यूनिट एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदनी चौक में हवाला ऑपरेटर के पास बड़ी रकम रखी है। ये पैसा नशीले पदार्थों से तस्करी के गिरोह से संबंधित है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की। जांच टीमों ने चांदनी चौक में ही तीन अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी में ये नकदी बरामद हुई है।

एक शख्स गिरफ्तार, मौके से मिले दस्तावेज

जानकारी के अनुसार एनसीबी ने छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जांच टीम को मौके से कई डिजिटल डिवाइस और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनसीपी मौके पर से मिले दस्तावेज और उसकी डिटेल खंगाल रही है। बता दें एनसीपी को कोकीन केस की जांच जांच के दौरान विदेश में रहने वाले लोगों के एक गिरोह का पता चला। जिससे पता चला कि वह चांदनी चौक के हवाला ऑपरेटरों से पैसों का लेनदेन करते हैं।

हवाला ऑपरेटर गुमनाम होकर कर रहे थे धंधा

जांच में ये भी पता चला है कि यह सिंडिकेट कूरियर, छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से विदेश में बैठे लोगों के गिरोह चलता है, इस मामले में शामिल लोग मुख्य रूप से ‘हवाला ऑपरेटर’ हैं और एक-दूसरे के लिए गुमनाम रहते थे। बता दें इस मामले में पहले 14 नवंबर को दिल्ली के जनकपुरी और नांगलोई इलाके से 82.53 किलोग्राम उच्च श्रेणी का कोकीन बरामद किया गया था और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ