Sambit Patra Press Conference : संबित पात्रा ने कहा कि संसद की शुरुआत में ही संविधान पर चर्चा की मांग की है लेकिन सुबह जो खबर सामने आई, वो दिल दहला देने वाली है। कल ही हमने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया लेकिन पंजाब में जो भी कुछ हुआ, वो शर्मनाक है। बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को हथौड़ी से क्षति पहंचाई गई।
संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि अरविंद केजरीवाल की AAP की कौन सी साजिश है कि कोतवाली पुलिस के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान किया गया? आंबेडकर के इस अपमान पर उनकी पूरी टीम चुप है। संबित पात्रा ने कहा कि ये बिना सहमित के ये नहीं हो सकता।
SAIL BAIL JAIL- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब AAP ने दलितों का अपमान किया है। पंजाब में दलित सीएम बनाने की बात कही थी लेकिन आज तक नहीं बनाया गया। आप का असली चेहरा आप-दा है। SAIL, JAIL और BAIL… पहले दिल्ली को बेचना, फिर जेल जाना और अब चुनाव लड़ना है। संबित पात्रा कहना है कि केजरीवाल अमृतसर उस जगह जाएं, जहां आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया गया। वहां जाकर साष्टांग नमन करें और माफी मांगें। संबित पात्रा ने केजरीवाल से पद से इस्तीफे की मांग की है।
अपने ऊपर हमला ना करवाएं केजरीवाल जी-संबित
संबित पात्रा ने कहा कि मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर कोई हमला करवा सकते हैं और इसका इल्जाम भाजपा पर लगायेंगे। मैं उसने कहना चाहता हूं कि वह यह ड्रामा ना करें बल्कि दलितों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जनता और जमानती के बीच हो रहा है।
यह भी पढ़ें : क्या आपने ‘शीश महल’ के अंदर का नजारा देखा? Video में देखें कैसा दिखता है दिल्ली CM हाउस
इसके बाद संबित पात्रा ने एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे आरोपों जा जिक्र कर तंज कसा है। जिसमें केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, अमानतुल्ला खान, सौरभ भरद्वाज समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
50 mins agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
17 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines