क्या आपने 'शीश महल' के अंदर का नजारा देखा? Video में देखें कैसा दिखता है दिल्ली CM हाउस

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि अब मतदान के लिए कम दिन बचे हैं। इस बीच बीजेपी ने शीश महल के अंदर का एक वीडियो जारी किया है।

Delhi CM House

दिल्ली सीएम हाउस का वीडियो जारी।

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी चल रही है और जनता से वोट मांग रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘शीश महल’ का एक वीडियो जारी किया, जिसमें दिल्ली सीएम हाउस के अंदर का नजारा दिख रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव की लड़ाई के बीच बीजेपी ने सीएम हाउस का वीडियो जारी किया, जहां अरविंद केजरीवाल रहते थे। इस वीडियो में सीएम हाउस के अंदर का नजारा दिखाई दे रहा है, जो किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है और अंदर महंगी-महंगी चीजें स्थित हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

BJP ने शेयर किया Video

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीडियो शेयर कर लिखा कि क्या आपने जनता के टैक्स के पैसे से बना करोड़ों का शीशमहल अंदर से देखा है? आइए आपको सैर कराएं अरविंद केजरीवाल के शीशमहल का। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस छोड़ने के बाद आतिशी इस घर में नहीं रहीं।

विज्ञापन

शीश महल को लेकर BJP का AAP पर हमला

विज्ञापन

आपको बता दें कि भाजपा दिल्ली हाउस ‘शीश महल’ को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। इस वक्त दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को काउंटिंग होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ