दिल्ली में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सस्ते में कराएं ट्रैफिक चालान का निपटारा; जानें पूरा प्रोसेस

दिल्ली में लगने जा रही है लोक अदालत, जहां ट्रैफिक चालान सहित कई मामलों का निपटारा किया जा जाएगा. आइये जानतें हैं कि कब, कैसे और कहां-कहां किया जाएगा?

delhi lok adalat

दिल्ली में 10 जनवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत लगने वाली है, जहां ट्रैफिक चालान सहित कई फंसे हुए मामलों का निपटारा किया जाएगा. लोक अदालत कुल 7 कोर्ट कॉम्पलैक्स में लगाई जाएगी, जिनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्पलैक्स शामिल हैं. इस लोक अदालत को दिल्ली स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस साथ मिलकर लगाने जा रही है. अगर आपको भी चालान का निपटारा करवाना है तो ये आपके लिए बेहद शानदार मौका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक अदालत में चालान का निपटारा कैसे करवाएं?

लोक अदालत में चालान का निपटारा करवाना के लिए नोटिस और चालान का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है. राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित या मुकदमा पूर्व (प्री-लिटिगेशन) चरण के कंपाउंडेबल मामले जैसे मोटर एक्सिडेंट दावे, बैंक रिकवरी, श्रम विवाद, वैवाहिक मामले, संपत्ति विवाद उपभोक्ता शिकायतें आदि मामलों को शामिल किया गया है. यहां गैर-कंपाउंडेल अपराध या तलाक जैसे मामलों का निपटारा नहीं किया जाता. यहां मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति से किया जाता है. लोक अदालत में कोई भी कोर्ट फीस नहीं ली जाती है. जल्दी से जल्दी न्याय पाने के लिए आप लोक अदालत का रुख कर सकते हैं.

राष्ट्रीय लोक अदालत किसे कहते हैं?

राष्ट्रीय लोक अदालत को अल्टरनेटिव अदालत भी कहा जाता है. यहां लोगों की समस्याओं का निपटारा बहुत तेजी से किया जाता है. इसलिए इसे जनता की अदालत भी कहा जाता है. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया जाता है. यहां सभी वर्गों को कम खर्च और आसानी से न्याय देने का काम किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ