सिर पर पीछे से बंदूक सटा गोली मारी; दिल्ली में वारदात का CCTV फुटेज देख सहमे लोग

Delhi Murder Attempt Video Viral: दिल्ली के सलीमपुर में युवक को पीछे से सिर में गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कोई भी सहम जाएगा। युवक को पैसों के लिए गोली मारी गई। इस समय वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Delhi Seelampur Murder Attempt Video Viral

Delhi Seelampur Murder Attempt Video Viral

विज्ञापन

Delhi Murder Attempt Video Viral: पैसा बड़ी चीज है, जिसके लिए इंसान हैवानियत की हद भी पार कर जाएगा। इसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली में देखने को मिला। एक शख्स को पैसे नहीं मिले तो उसने युवक के सिर में गोली मार दी। वह पीछे आकर खड़ा हुआ, सिर पर बंदूक सटाई और गोली चला दी। देखते ही देखते युवक ढेर हो गया।

अभी वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। आरोपी ने 2 गोलियां चलाई थीं, एक नजदीक आते समय, जो छू कर निकल गई। दूसरी सटाकर मारी, जिससे खून की धार निकली, जिसे देखकर लोगों की चीखें निकल गईं। बीच बाजार वारदात अंजाम दी गई, जिसका CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखेंगे तो एक बार आपकी सांसें भी थम जाएंगी।

Advertisment

 

5 लाख के लिए अंजाम दी वारदात

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अंजाम दी गई। हत्या की कोशिश के आरोप मस्तान नामक गिरोह पर लगे हैं, जिसने घायल युवक से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी और पैसे नहीं देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। युवक पैसे नहीं दे पाया तो आरोपियों ने धमकी को सच साबित करने की कोशिश की। बीच बाजार उस पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन

घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। प्रवेश चंद अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन वीडियो देखकर आपको अचंभा जरूर होगा, क्योंकि गोली लगते ही युवक एक बार उठकर बैठ जाता है और उसके आस-पास खून भी नजर नहीं आएगा, लेकिन युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके परिजन भी दहशत मे हैं

विज्ञापन

कौन है हमले का शिकार युवक?

जिला पुलिस उपायुक्त का डॉ. जॉय टिर्की के अनुसार, हमले में घायल युवक की पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। वह सलीमपुर में ही रहता है और कालकाजी मंदिर के बाहर प्रसाद का ठेला लगाता है। वह ईद के त्योहार पर सलीमपुर के पार्क में झूले लगाता है। इस बार भी लगाए तो गिरोह के लोग उससे पैसे मांगने लगे। इस बात को लेकर गिरोह के सदस्यों और शहनवाज-साजिद के बीच बहस भी हुई थी। शहनवाज ने उन्हें पैसे देने से साफ इनकार कर दिया था। इससे नाराज गिरोह के सदस्यों ने शहनवाज पर गोली चला दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ