---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दिल्ली के रेड लाइट एरिया में धरा गया मुंबई का मोस्ट वांटेड साइकोपैथ किलर, रोंगटे खड़े कर देंगे हैवानियत के किस्से

Physchopath Killer Arrest : मुंबई का मोस्ट वांटेड साइकोपैथ किलर दिल्ली में मिला। दिल्ली पुलिस ने रेड लाइड एरिया से उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

---विज्ञापन---

Physchopath Killer Arrest : दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। दिल्ली के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने मुंबई के मोस्ट वांटेड साइकोपैथ किलर को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम विपुल सिकंदरी है। वह नाबालिग के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में वांछित था। साइकोपैथ किलर की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी की हैवानियत के किस्से रोंगटे खड़े कर देंगे।

नाबालिग के यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में मुंबई पुलिस का मोस्ट वांटेड साइकोपैथ किलर विपुल सिकंदरी फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच वह मुंबई से भागकर दिल्ली आ गया और यहां छिपा था। दिल्ली पुलिस को साइकोपैथ किलर के बारे में गुप्त सूचना मिली। इस पर पुलिस ने रेड लाइट एरिया से आरोपी को पकड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ED अधिकारी आलोक रंजन ने क्यों लगाया मौत को गले? रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मची सनसनी

सिर काटकर 12 साल के लड़के की थी हत्या

---विज्ञापन---

आरोपी विपुल सिकंदरी ने इस साल 28 जनवरी को 12 साल के एक लड़के का अपहरण किया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया और फिर सिर काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को 29 जनवरी को लड़के का सिर कटा शव ईस्टर्न फ्रीवे के पास खरगंगा में मिला था। इस मामले में पुलिस ने विपुल सिकंदरी को आरोपी बनाया था, तब से वह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : दुबई से अंडरगारमेंट्स में सोना छिपाकर लाई थी ये महिला, खुद की चालाकी ही पड़ी भारी; ऐसे आई काबू में

---विज्ञापन---

पत्नी को भी मौत के घाट उतारा था

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में आरोपी ने साल 2012 में अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस मामले में वह जेल में बंद था। आरोपी 31 अगस्त 2022 को पैरोल पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने एक और घटना को अंजान दिया। आरोपी को मनोरोगी बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2024 03:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola