---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

दुबई से अंडरगारमेंट्स में सोना छिपाकर लाई थी ये महिला, खुद की चालाकी ही पड़ी भारी; ऐसे आई काबू में

Delhi Crime News: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अधिकारियों को चेकिंग में महिला से चौंकाने वाली चीज हाथ लगी। महिला से इससे पहले अधिकारियों ने ड्यूटी पे वाले सामान को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में महिला ने सिर हिला दिया। लेकिन अब महिला से अधिकारी सवाल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि माजरा क्या है।

---विज्ञापन---

Delhi Crime: दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई से लौटी एक महिला से चेकिंग के दौरान गोल्ड मिला है। महिला ने यह गोल्ड अपने अंडरगारमेंट्स में छिपाया था। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दरअसल दुबई से दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की AI-916 फ्लाइट आई थी। सभी यात्री टर्मिनल 3 के बैगेज रिक्लेम एरिया में एंट्री कर चुके थे। सभी लोगों का ध्यान बैगेज बेल्ट पर आ रहे अपने सामान पर था। लेकिन एक महिला अधिकारियों की नजरों में आ गई। जिसकी हरकतों के कारण शक हो गया। जो एग्जिट पोल से जांच कर रहे अधिकारियों को देखती हुई अपने सामान का वेट कर रही थी।

---विज्ञापन---

कुछ मिनटों के बाद इस महिला का बैग आ गया, जिसके बाद ये महिला अराइवल टर्मिनेट के बाहरी दरवाजे की ओर चली गई। लेकिन महिला कस्टम के अफसरों की नजरों में थी। प्रोफाइलिंग के जरिए अधिकारियों को पता लग चुका था कि महिला कुछ न कुछ जरूर छिपा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों के पास निकलने के लिए ग्रीन और रेड दो चैनल होते हैं। लेकिन महिला ने निकलने के लिए ग्रीन सिग्नल चुना। अधिकारियों को भरोसा था कि वह ऐसा ही कुछ करेगी।

54 लाख से अधिक के गहने बरामद

इसके बाद कस्टम विभाग की प्रिवेंटिव टीम ने महिला को रोका और ड्यूटी पे लायक सामान के बारे में पूछा। महिला ने होशियारी दिखाई और मना कर दिया। लेकिन बाद में उसे चेकिंग के लिए अलग ले जाया गया। बैग की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला। बाद में महिला के अंडरगारमेंट्स से सोने के चार कड़े बरामद हुए। जिनका वजन करीब 810 ग्राम मिला। विभाग के मुताबिक इनकी कीमत लगभग 54.29 लाख है। महिला को अरेस्ट कर पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:महिला को कम उम्र के लड़कों से सेक्स करने का था शौक, बनाती थी वीडियो; इस तरह खुली पोल…

यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी 

First published on: Aug 17, 2024 11:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola