बता दें कि आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। इसके बाद उसने शव के टुकड़ों को ठिकाने भी लगा दिया था। वारदात के छह महीने बाद पुलिस ने आफताब पूनावाला को सोमवार को दिल्ली के छतरपुर में उनके साझा फ्लैट से गिरफ्तार किया।
आफताब ने पुलिस से क्या बताया?
पूछताछ के दौरान, आफताब ने पुलिस को बताया कि उसके और श्रद्धा के रिश्ते खराब थे और अक्सर झगड़े होते रहते थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धा उन पर शादी करने का दबाव बना रही थीं और वे अक्सर इसे लेकर झगड़ते थे।
18 मई को कहासुनी के बाद आफताब ने अपने साथी का गला दबा दिया। फिर उसने एक धारदार हथियार से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और कटे हुए हिस्सों को स्टोर करने के लिए एक फ्रिज खरीद लिया। अगले 16 दिनों में, वह रात के अंधेरे में निकल जाता और दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों पर टुकड़ों को ठिकाने लगा देता था।
8 नवंबर को श्रद्धा के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि श्रद्धा के दोस्त ने 14 सितंबर को उनके बेटे से संपर्क किया और कहा कि वह दो महीने से अधिक समय से श्रद्धा के संपर्क में नहीं है। श्रद्धा का फोन स्विच ऑफ है।
आरोपी ने शातिरों की तरह वारदात को दिया अंजाम
श्रद्धा का गला घोंटने और उसके शरीर को काटने के बाद, आफताब ने 300 लीटर का एक रेफ्रिजरेटर खरीदा, जिसे उसने 16 दिनों में दिल्ली के जंगल में फेंक दिया था। जिस कमरे में आफताब ने वारदात को अंजाम दिया, उस कमरे में उसने खून के धब्बों को साफ करने के लिए केमिकल का यूज किया। पुलिस ने जब फ्रिज बरामद किया तो उसमें खून का एक छींटा तक नहीं था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
3 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
10 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
20 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines