Mother Dairy Safal outlet sell buffer onion at 25 kg in Delhi-NCR : देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों से ग्राहकों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि मदर डेयरी के सफल आउटलेट दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बफर प्याज बेचेंगे। बता दें कि हैदराबाद कृषि सहकारी संघ भी ग्राहकों को राहत देने के लिए ऐसा कर रहा है। इसके अलावा तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में भी ऐसा ही हो रहा है।
बेहद काम दामों पर मिलेगी प्याज
पहले से ही, सहकारी निकाय(NCCF) और नेफेड केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर बफर प्याज की खुदरा बिक्री कर रहे हैं। नेफेड ने अब तक 21 राज्यों के 55 शहरों में मोबाइल वैन और स्टेशन आउटलेट सहित 329 रिटेल पॉइंट स्थापित किए हैं, जबकि एनसीसीएफ ने 20 राज्यों के 54 शहरों में 457 रिटेल पॉइंट स्थापित किए हैं।
इस वीकेंड से होगी शुरुआत
केंद्रीय भंडार ने भी 3 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में अपने आउटलेट के माध्यम से प्याज की खुदरा आपूर्ति शुरू कर दी है, सफल मदर डेयरी भी इस वीकेंड से बेहद काम रेट पर बफर प्याज बेचने जा रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा, तेलंगाना और अन्य दक्षिणी राज्यों में उपभोक्ताओं को प्याज की खुदरा बिक्री हैदराबाद कृषि सहकारी संघ (एचएसीए) द्वारा की जा रही है। मंत्रालय ने खरीफ फसल की देरी के कारण प्याज की कीमतों में हालिया वृद्धि से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बफर से प्याज की आक्रामक खुदरा बिक्री शुरू की है। सरकार ने चालू वर्ष के लिए 5 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाए रखा है और अतिरिक्त 2 लाख टन का बफर बनाने की योजना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
28 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines