मानसून सत्र शुरू: दिल्ली विधानसभा में पेश होंगी CAG रिपोर्ट, पहली बार पेपरलेस होगा सत्र

Delhi Legislative Assembly: दिल्ली विधानसभा में 4 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन दो CAG रिपोर्ट पेश हो सकती हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Delhi Legislative Assembly

Delhi Legislative Assembly

विज्ञापन

Delhi Legislative Assembly: दिल्ली विधानसभा में 4 अगस्त से मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। पहले दिन ही विधानसभा में अलग-अलग विषयों पर दो CAG रिपोर्ट पेश हो सकती हैं। मानसून सत्र 8 अगस्त तक चलेगा। साथ ही सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लाया विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। सत्र की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता करेंगे।

ये 2 CAG रिपोर्ट होंगी पेश

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम रेखा गुप्ता 2 CAG रिपोर्ट पेश करेंगी। पहली रिपोर्ट वित्तीय साल 2023-24 के लिए राज्य वित्त से जुड़ी है। दूसरी रिपोर्ट ‘भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों के कल्याण’ विषय पर रहेगी। इसके अलावा दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ‘दिल्ली स्कूल शिक्षा विधेयक 2025’ पेश करेंगे। आशीष सूद ने कहा कि इस सत्र में हम कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, इनमें फीस अधिनियम प्रमुख है।

Advertisment

पेपरलेस होगा सत्र

इस विधानसभा सभा में खास बात पेपरलेस है। पहली बार विधानसभा सत्र पूरी तरह से पेपरलेस होगा। इससे डिजिटल इंडियो को बढ़ावा मिलेगा। इसपर आप विधायक आतिशी ने कहा कि मैं सभी विधायकों की ओर से अध्यक्ष महोदय को बधाई देती हूं। यह पर्यावरण के लिए एक बड़ा कदम है।

प्रश्नकाल नहीं होने पर सवाल

आप विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में काफी दिनों बाद सत्र बुलाया गया है। लेकिन सत्र में कोई प्रश्नकाल नहीं रखा गया है। कहा कि प्रश्नकाल लोकतंत्र की आत्मा होती है। इससे बिना सत्र खास नहीं होगा। साथ ही बीजेपी सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगी।

विज्ञापन

स्कूलों में हनुमान चालीसा पढ़ाई जाए

बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह इस बार सदन में एक विशेष मांग उठाने जा रहे हैं। मारवाह ने कहा दिल्ली सरकार और एमसीडी के अधीन आने वाले सभी स्कूलों में हनुमान चालीसा को भी प्रार्थना की जगह शामिल किया जाना चाहिए , उन्होंने कहा कि बच्चों को हमारे संस्कृति और सनातन परंपरा से जोड़ना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ