दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र: फीस बिल समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा, विपक्ष के हंगामे के आसार

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा और 8 अगस्त तक चलेगा। पेपरलेस सत्र में शिक्षा, झुग्गी-झोपड़ी, CAG रिपोर्ट और प्राइवेट स्कूल फीस बिल जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में। पढ़ें दिल्ली से दिव्या अग्रवाल की रिपोर्ट।

Source-ani

Delhi Assembly Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। यह सत्र 8 अगस्त तक चलेगा। इस बार विधानसभा को पेपरलेस मोड के साथ बनाया गया है, जो एक बड़ा डिजिटल कदम है। पांच दिनों के इस सत्र में कई अहम दस्तावेज पेश किए जाएंगे और जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस होगी। साथ ही, विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की तैयारी भी हो रही हैं।

विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल फीस बिल पर रहेगी नजर

इस सत्र में सबसे ज्यादा ध्यान शिक्षा मंत्री द्वारा पेश किए जाने वाले ‘दिल्ली स्कूल शिक्षा विधेयक, 2025’ पर रहेगा। इस बिल के तहत निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस बढ़ोतरी को रोकने और फीस निर्धारण में पारदर्शिता लाने का उद्देश्य है। सरकार का मानना है कि इस बिल से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

CAG रिपोर्ट्स पर उठ सकते हैं सवाल

विधानसभा में आज CAG की 2 रिपोर्टें पेश की जाएंगी, पहली रिपोर्ट दिल्ली सरकार की आय और व्यय से जुड़ी होगी। वहीं, दूसरी रिपोर्ट भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए खर्च की गई राशि की जांच से संबंधित हो सकती है। इन रिपोर्ट्स से सरकार की फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी और योजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन पर गंभीर सवाल उठाएं जा सकते हैं।

विज्ञापन

झुग्गी-झोपड़ियों का मुद्दा भी अहम

विपक्ष द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के खिलाफ सरकार को आड़े हाथों लिया जा सकता है। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, कांग्रेस पहले ही विधानसभा के बाहर प्रदर्शन की घोषणा कर चुकी है।

सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा

सरकार इस सत्र में अपने पिछले चार महीनों के कार्यकाल की उपलब्धियां सदन में पेश करेगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

वित्त और ऊर्जा क्षेत्र के दस्तावेज पेश होंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2023-24 के वित्तीय और विनियोजन के लेख, आज CAG रिपोर्ट्स सदन में रखेंगी। वहीं, विद्युत मंत्री अशीष सूद दिल्ली विद्युत आयोग से जुड़े हरित ऊर्जा अधिसूचना और वार्षिक रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके अलावा, आज जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा होगी। इसमें नियम 280 के तहत विधायक जनता से जुड़े मुद्दे सदन में उठा सकेंगे, जिससे आम जनजीवन से जुड़ी समस्याएं पर भी चर्चाएं की जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ